NHIDCL ने निकाली 85 पदों पर भर्ती, 9 मई से आवेदन शुरू, जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया 

NHIDCL ने 80 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। एप्लिकेशन लिंक जल्द ही एक्टिव होगा। इससे पहले उम्मीदवारों को पात्रता और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए।
NHIDCL recruitment 2026

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने डिप्टी मैनेजर (टेक्निकल) पदों पर भर्ती (NHIDCL Recruitment 2026) निकाली है। जिससे संबंधित नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया 9 नई से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार 8 जून 2026 तक ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट https://www.nhidcl.com/en/current-jobs पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवारों को अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या 85 है। जनरल के लिए 36, एससी के लिए 13, एसटी के लिए 6, ओबीसी एनसीएल के लिए 22 और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आठ पद रिजर्व किए गए हैं। वहीं PH/PwBD उम्मीदवारों के लिए रिक्त पदों की संख्या दो है। नोटिफिकेशन में आवेदन शुल्क को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा गेट 2024/ 2025/2026 परीक्षा पास होना भी अनिवार्य है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 8 जून 2026 तक निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 34 वर्ष है। ओबीसी एनसीएल को 3 साल, एससी/एसटी को 5 साल और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 साल और एक्स सर्विसमैन (जनरल) को 5 साल तक की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन वैलिड गेट स्कोर के आधार पर होगा। अलग से किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा। यदि दो या इससे अधिक उम्मीदवारों को समान अंक प्राप्त होते हैं, तो टाई ब्रेकिंग के लिए जन्मतिथि का इस्तेमाल किया जाएगा। जिनकी उम्र ज्यादा होगी, उन्हें वरीयता दी जाएगी।  यदि जन्मतिथि भी समान होती है, तो ऐसी स्थिति में कक्षा दसवीं के सर्टिफिकेट में दिए गए पहले नाम का वर्णानुक्रम का इस्तेमाल किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा और राज्य या केंद्र सरकार के अस्पताल के मेडिकल बोर्ड से मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त करना होगा। नियुक्ति के बाद पे स्केल 50,000 रुपये-3%-1,60,000 रुपये प्रतिमाह होगा।

यहाँ देखें नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews