NHM Recruitment 2024 : 5550 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, 7 फरवरी से पहले करें आवेदन, सैलरी 35 हजार से पार, जानें आयु-पात्रता

NHM Recruitment 2024 : 5550 से ज्यादा विभिन्न पदों पर निकली है भर्तियां, 7 फरवरी से पहले करें आवेदन, सैलरी 35 हजार से पार, जानें आयु-पात्रता

UP NHM CHO Recruitment 2024: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। यूपी सरकार के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की तरफ से 5582 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पदों पर भर्तियां निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू हो गई है और आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 07 फरवरी 2024 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

UP NHM CHO Recruitment 2024

कुल पद-5582

पदों का विवरण

  • यूआर – 2233 पद
  • ईडब्ल्यूएस- 558 पद
  • ओबीसी – 1508 पद
  • एससी – 1172 पद
  • एसटी – 111 पद

आयु सीमा –जो भी उम्मीदवार एनएचएम यूपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।यूपी राज्य स्वास्थ्य एनएचएम सीएचओ 2024 परीक्षा भर्ती नियमों के अनुसार आयु में अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

योग्यता-उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी (नर्सिंग) के साथ कम्युनिटी हेल्थ सर्टिफिकेट या पोस्ट बेसिक बी.एससी इंटीग्रेटेड डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन उनके हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग परीक्षा के सभी वर्षों की थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त प्रतिशत और मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। इसके अलावा कोविड अनुभव वेटेज के अंक भी मिलेंगे।

वेतनमान-इन पदों पर चयनित होने पर उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 35500 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क- उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें आवेदन शुल्क के तौर पर कोई भी शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा।

चयन प्रक्रिया– उम्मीदवारों का इन पदों के लिए चयन बीएससी के सभी वर्षों की थ्योरी और प्रैक्टिकल के साथ हाई स्कूल, इंटरमीडिएट में प्राप्त कुल अंकों की योग्यता और प्रतिशत के आधार पर होगा।

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, “Opportunities” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, “Recruitment of Community Health Officer (CHO)” के आगे “Apply Now” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद, आपको “Click Here For New Registration” पर क्लिक करके खुद को पंजीकृत कर लेना है।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद, लॉगिन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में, पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews