सरकारी नौकरी: NHPC ने निकाली 118 पदों पर भर्ती, 30 दिसंबर तक भरें फॉर्म, नोटिफिकेशन जारी, यहाँ जानें डिटेल 

इस नवरत्न कंपनी ने ट्रेनी ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। एसएससी, एसटी और महिलाओं को फीस भुगतान नहीं करना होगा। आइए जानें कौन और कैसे आवेदन कर सकते हैं?
nhpc recruitment

NHPC Recruitment 2024: भारत सरकार की नवरत्न कंपनी एनएचपीसी नेलिमिटेड ने ट्रेनी ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 30 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 118 है। जिसमें से ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) के लिए 71, ट्रेनी ऑफिसर (पीआर) लिए 10, ट्रेनिंग ऑफिसर (लॉ) के लिए 12 पद खाली हैं। वहीं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए 27 पद रिक्त है। रिजर्वेशन की बात करें तो जनरल के लिए 56, ईडब्ल्यूएस के लिए 13, ओबीसी एनसीएल के लिए 24, एससी के लिए 15 और एसटी के लिए 10 पद रिजर्व्ड हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। ट्रेनी ऑफिसर (एचआर) पद पर पर्सनल मैनेजमेंट या संबंधित क्षेत्र में 60% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट या डिप्लोमा उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ट्रेनी ऑफिसर पद पर पत्रकारिता/जनसंचार में 60% अंकों के साथ पोस्टग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार फॉर्म भर सकते हैं। ट्रेनिंग ऑफिसर लॉ के लिए एलएलबी या इसके बराबर की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा (Age Limit)

ट्रेनिंग ऑफिसर के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। वहीं सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए मैक्सिमम ऐज 35 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी की उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा पर दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

उम्मीदवारों का चयन उम्मीदवारों का चयन यूजीसी नेट 2023 या जून 2024, क्लैट पीजी 2024 या एमबीबीएस एमबीबीएस स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा स्कोर वैटेज 75% और इंटरव्यू का 25% होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

आवेदन करने के लिए जनरल/ ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी जे उम्मीदवारों को 708 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और एक्स सर्विसमैन को फीस भुगतान से छूट दी गई है। फॉर्म भरने से भरने ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews