राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने निकाली 98 पदों पर भर्ती, 7 जून तक करें आवेदन, अधिसूचना जारी, जानें पात्रता और वेतन 

एनआईए ने विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया जारी है। 90 से ज्यादा वैकेंसी है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकता है?
NIA Recruitment 2025

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और एएसआई पदों पर भर्ती निकाली (NIA Recruitment 2025) है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस संबंध में संबंध में एनआईए ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिसमें भर्ती अभियान से संबंधित जानकारी विस्तार में दी गई है। आवेदन की आखिरी तारीख 7 जून 2025 है। अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट nia.gov.in विजिट कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या कुल 98 है। जिसमें से इंस्पेक्टर के लिए 65, सब इंस्पेक्टर के लिए 24 और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के लिए 9 पद खाली हैं।  विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन प्रतिनियुक्ति नियुक्ति के आधार पर होगा। किसी भी प्रकार की परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को देखा जाएगा।

क्या है पात्रता

इंस्पेक्टर समेत अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। केंद्र या राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी अफसर आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट को आयु सीमा छूट भी प्रदान की जाएगी।

मिलेगा इतना वेतन

इंस्पेक्टर पद पर नियुक्ति के बाद पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत कम से कम 44,900 रुपये और अधिकतम 1,42,400 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सब इंस्पेक्टर के लिए न्यूनतम वेतन 35,400 रुपये और अधिकतम 1,14,000 रुपये तक होगा। वहीं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के  लेवल 5 के तहत मासिक वेतन दिया जाएगा, सैलरी 29200 से लेकर 92,300 रुपये तक होगी।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार सही नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर आवेदन पत्र की कॉपी जरूरी दस्तावेजों के साथ डाक के जरिए भेज सकते हैं spadmin.nia@gov.in ईमेल आईडी पर भी एप्लीकेशन की कॉपी भेज सकते हैं। अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। फॉर्म भरने से पहले अधिसूचना जरूर पढ़ें।

ये रहा नोटिफिकेशन 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews