Sarkari Naukri: अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन की तारीख और जरूरी डिटेल्स

AIIMS jobs 2026

Bihar Accountant Cum IT Assistant Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार को लिए सुनहरा मौका है। बिहार सरकार के पंचायत राज विभाग ने बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी में अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bgsys.bihar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण तारीखें

अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर जारी नोटिफिकेशन के आधार पर 30 अप्रैल से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं आवेदन की अंतिम तारीख 29 मई 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 6,570

पदों का विवरण

बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी में अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के कुल 6,570 पदों पर भर्ती होनी है, जिसमें 4,270 पद पुरूषों के लिए और 2,300 पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

शैक्षणिक योग्यता

अकाउंटेंट कम आईटी सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी. कॉम, एम. कॉम की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आयु-पात्रता

न्यूनतम आयु

  • 21 साल

अधिकतम आयु

  • 45 साल

चनय प्रक्रिया

इन पदों पर उम्मीदवारों को चयनित होने के लिए सीबीटी बेस्ट एग्जाम, डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ेगा।

आवेदन शुल्क

अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस, बीसी, ईबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी, महिला और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews