Bank Holidays 2022: जल्द निपटा लीजिए जरूरी काम, नवंबर में 10 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें लिस्ट

bank holiday 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बैंक यूजर्स के लिए जरूरी खबर है। अगर बैंक संबंधित कोई काम है तो जल्द से जल्द निपटा लीजिए, क्योंकि नवंबर (November Bank Holiday 2022) में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले है। इसके चलते बैकिंग संबंधित जैसे चेकबुक, पासबुक, एटीएम और अकाउंट और ट्रांजेक्शन के काम प्रभावित हो सकते है।

यह भी पढ़े..कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मंत्रालय ने जारी किया आदेश, खाते में बढ़ेंगे 7000 रुपए, नवंबर में भुगतान

राहत की खबर ये है कि ऑनलाइन (Online transaction) सेवाएं Google Pay, Phone Pay, Paytm,इंटरनेट बैंकिंग (Online Transfer) सेवाएं जारी रहेगी, लेकिन चेकबुक-पासबुक के कामों पर असर पड़ सकता है। नेट बैंकिंग (Net Banking), एटीएम (ATM), डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) के जरिए भी अपने काम कर सकते हैं।

दरअसल, बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है।

यह भी पढ़े..MP Board : कक्षा 10वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, दिशा निर्देश जारी, पालन करना होगा अनिवार्य

यह हॉलिडे हर रविवार और हर दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियों के साथ हैं। नवंबर में पहली छुट्टी 1 तारीख को ही पड़ रही है। 1 तारीख को कन्नड़ राज्योत्सव / कुटी के मौके पर बेंगलुरू और इंफाल जोन के बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद 6 नंवबर को रविवार के दिन पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा।

इसके साथ ही 8 नवंबर को गुरु नानक जयंती / कार्तिका पूर्णिमा के अवसर पर अगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोच्ची, पणजी, पटना, शिलांग, और तिरुअनंतपुरम को छोड़कर बाकी सब जगह बैंक बंद रहेंगे। 11 तारीख को कनकदास जयंती / वंगला महोत्सव के मौके पर बेंगलुरू और इंफाल के बैंक बंद रहेंगे।

November Bank Holidays 2022

  • 1 नवंबर 2022 – कन्नड़ राज्योत्सव/कुट- बेंगलूरु और इंफाल में बैंक बंद
  • 6 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 8 नवंबर 2022 – गुरुनानक जयंती/कार्तिका पूर्णिमा/रहास पूर्णिमा/वांगला फेस्टिवल– अगरतला, बेंगलूरु, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोचि, पणजी, पटना, शिलांग और तिरुवनंतपुरम छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
  • 11 नवंबर 2022 – कनकदासा जयंती/वांग्ला फेस्टिवल- बेंगलूरु और शिलांग में बैंक बंद
  • 12 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
  • 13 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 20 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
  • 23 नवंबर 2022 – सेंग कुत्सनेम- शिलांग में बैंक बंद
  • 26 नवंबर 2022 – शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
  • 27 नवंबर 2022 – रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews