सरकारी नौकरी: NRRMS ने निकाली 19324 पदों पर भर्ती, 350 रुपये फीस, 20 फरवरी तक करें Apply, जानें पात्रता और वेतन 

NRRMS ने बंपर भर्ती निकाली है। 19000 से अधिक पदों के लिए आवेदन जारी हैं। 12वीं पास/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट फॉर्म भर सकते हैं। आइए जानें चयन कैसे होगा?
NRRMS Recruitment 2025

नेशनल रूरल रीक्रिएशन मिशन सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती (NRRMS Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.nrrmsvacancy.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 19324 है। जिसमें से उत्तर प्रदेश क्षेत्र में 11335 और बिहार क्षेत्र में 7989 पद खाली हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति कंप्यूटर अस्सिटेंट,कोऑर्डिनेटर, कम्युनिकेशन ऑफिसर, ब्लॉक फील्ड कोऑर्डिनेटर, मल्टी टास्क ऑफिशियल, ब्लॉक डेटा मैनेजर, अकाउंट्स ऑफिसर, टेक्निकल अस्सिटेंट, डिस्टिक प्रोजेक्ट ऑफिसर और वीपी फैसिलिटेटर पदों पर होगी। जनरल/ओबीसी/एमओबीसी के लिए फीस 350 रुपये है। बीपीएल/ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी के लिए शुल्क 250 रुपये है।

शैक्षणिक योग्यता

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कोऑर्डिनेटर, फैसिलिटेटर, कंप्यूटर अस्सिटेंट पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कंप्यूटर असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर में 6 महीने का डिप्लोमा होना चाहिए। मल्टीटास्किंग ऑफिसर पद पर ग्रेजुएट या 2 वर्ष अनुभव और कंप्यूटर नॉलेज के साथ 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। ब्लॉक फील्ड कोऑर्डिनेटर, कम्युनिकेशन ऑफिसर, ब्लॉक डेटा मैनेजर और टेक्निकल असिस्टेंट पदों के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अनुभव और स्किल के लिए भी शर्तें निर्धारित की गई है। अकाउंट्स ऑफिसर के पद पर पोस्ट ग्रेजुएट या ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए उम्मीदवारों को अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आयु सीमा

फैसिलिटेटर, कंप्यूटर अस्सिटेंट और ब्लॉक फील्ड कोऑर्डिनेटर  पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष निर्धारित की गई है। कोऑर्डिनेटर और मल्टीटास्क ऑफिशियल पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। कम्युनिकेशन ऑफिसर, ब्लॉक डेटा मैनेजर और टेक्निकल असिस्टेंट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अकाउंट्स ऑफिसर और डिस्टिक प्रोजेक्ट ऑफिसर के लिए निर्धारित आयु सीमा 23 से 43 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा 200 अंकों की होगी। कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट (प्रैक्टिकल) 50 अंक का होगा।  नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को पोस्ट के हिसाब से 20,660 रुपये  से लेकर 33,560 रुपये वेतन प्रतिमाह मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews