NTPC Recruitment 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने डिप्टी मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस संबंध में सरकारी कम्पनी ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 से शुरू होने वाली है । योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 28 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।

विभिन्न क्षेत्रों में डिप्टी मैनेजर के 250 पद खाली हैं। इलेक्ट्रिकल इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 45, मैकेनिकल इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 95, सी एंड आई इरेक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 35 और सिविल कंस्ट्रक्शन डिप्टी मैनेजर के लिए 75 पद खाली है।  उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है।