
NVS Recruitment 2024: नवोदय विद्यालय समिति ने नॉन टीचिंग के 1377 पदों पर भर्ती (Navodaya Vidyalaya Samiti Vacancy) निकाली है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।आवेदन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। एप्लीकेशन पोर्टल खुलते ही उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।
रिक्त पदों की संख्या
- महिला स्टाफ नर्स- 121
- अस्सिटेंट सेक्शन ऑफिसर (ग्रुप बी)- 5
- ऑडिट असिस्टेंट (ग्रुप बी)- 12
- जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर (ग्रुप बी)- 4
- स्टेनोग्राफर (ग्रुप सी)-23
- लीगल अस्सिटेंट (ग्रुप बी)- 1
- कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रुप सी)-2
- कैटरिंग सुपरवाइजर (ग्रुप सी)- 78
- जूनियर सेक्रेटेरिएट अस्सिटेंट- 381
- इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर (ग्रुप सी)-118
- लैब अटेंडेंट (ग्रुप-सी)-161
- मल्टी टास्किंग स्टाफ- 19
- मेस हेल्पर-442
योग्यता और आयु सीमा
विभिन्न पदों के लिए योग्यता और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। ग्रेजुएट/पीजी/ 10वीं/12वीं पास उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है। सभी पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27/30/32/35/40 वर्ष है। मेस हेल्पर और एमटीएस के पद पर 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 30 वर्ष है। लैब अटेंडेड पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का दसवीं पास होना अनिवार्य होगा, साथ ही उनके पास लैबोरेट्री तकनीक में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना जरूरी होगा। महिला स्टाफ नर्स के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास B.Sc (Hons) नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।
आवेदन शुल्क
फीमेल स्टाफ नर्स के लिए जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों को 1500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी और पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है। अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए जरनल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के की एप्लीकेशन 1000 रुपये है। अन्य उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये है।

