
Paramedical Staff Recruitment: सरकारी अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दिल्ली में स्थित वह सरकारी अस्पताल जो भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन आते हैं, वहां पैरामेडिकल स्टाफ से खाली पदों पर भर्ती निकाली गई है। भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
इन अस्पतालों में भर्ती
नोटिफिकेशन के मुताबिक पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती सफदरगंज अस्पताल के साथ डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लेडी हार्डिंग मेडिकल, कलावती सरन बाल अस्पताल, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र नजफगढ़ समेत अन्य अस्पतालों में की जा रही है।
इन पदों पर भर्ती
इन अस्पताल में पैरामेडिकल स्टाफ के अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है जिनमें फिजियोथैरेपिस्ट, लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट, एक्स-रे असिस्टेंट, नर्सिंग अटेंडेंट, रेडियोग्राफर, ईसीजी टेक्निशिय, ओटी असिस्टेंट, ड्रेसर, लाइब्रेरी क्लर्क, साइकोलॉजिस्ट, मेडिकल टेक्नीशियन समेत अन्य पद शामिल है। अगर 909 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
ऐसे करें आवेदन
- इस भर्ती के लिए एक चौक उम्मीदवारों को अपना आवेदन सफदरगंज अस्पताल की ऑफिशल वेबसाइट vmmc-sjh.nic.in या फिर एप्लीकेशन पोर्टल hll.cbtexam.in पर जाकर जमा करना होगा।
- पोर्टल पर जाकर सबसे पहले उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- आईडी पासवर्ड क्रिएट होने के बाद लॉगिन कर संबंधित पद के लिए मांगी गई जानकारी और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए निर्धारित किया गया है,जो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए है। एसटी, एससी, दिव्यांग उम्मीदवार बिना किसी फीस के आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2023 रखी गई है तब तक उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

