Photography and Literature 2024 : फोटोग्राफी में जीत सकते है 83 हजार रूपए का पुरस्कार, जल्द करें अप्लाई

इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।
photography

Photography and Literature 2024 : अगर आप में फोटोग्राफी का जुनून है तो यह प्रतियोगिता आपके लिए अच्छी साबित होगी बता दें कि यह एक इंटरनेशनल फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट हैं। इसे आर्टिस्ट एवा असाद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें नए व प्रोफेशनल प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इसमें भाग लेने से पहले नीचे दी गई जानकारी अच्छे से पढ़ लें। उसके बाद ही आवेदन करें।

योग्यता

यह एक इंटरनेशनल फोटोग्राफी कॉन्टेस्ट हैं। इसे आर्टिस्ट एवा असाद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसमें ऐसी फोटोज भेजनी हैं जिसमें साहित्य से जुड़ी चुनौतियां नजर आ रही हों। इसमें नए व प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स भाग ले सकते हैं। साहित्य से प्रेरित कार्य इसमें स्वीकार किए जाएंगे। इसमें साहित्य से प्रेरित एक फोटो भेजी जा सकती है। उम्मीदवार एक ही एंट्री भेज सकते हैं। यहां बता दें कि फोटो साइज 9 एमबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता को इंटरनेशनल आर्टिस्ट की ज्यूरी द्वारा जज किया जाएगा। प्रतियोगिता में 10 विजेताओं को चुना जाएगा।

क्या मिलेगा

प्रतियोगिता में कई प्राइज दिए जाएंगे। पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को 800€ (72 हजार रुपए), दूसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को 500€ (45 हजार रुपए) और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 300€ (27 हजार रुपए) दिए जाएंगे।

आवेदन की अंतिम तिथि

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 मई 2024 तक है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews