PNB Recruitment 2024 : 1000 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्तियां, 25 फरवरी से पहले करें आवेदन, अच्छी सैलरी, जानें आयु-पात्रता

PNB Punjab National Bank

Punjab National Bank Recruitment 2024 : अगर बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे है तो यह खबर आपके काम की है।पंजाब नेशनल बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (PNB SO Recruitment) के 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू हो गई है, इच्छुक उम्मीदवार 25 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए नीचे डिटेल्स पढ़िए…

Punjab National Bank Recruitment 2024 

कुल पद-1025 पद

पदों का विवरण

  • 413 पद जनरल
  • 101 पद ईडब्ल्यूएस
  • 276 पद ओबीसी
  • 80 पद एसटी और 155 पद एसी के लिए रिक्त हैं
  • जेएमजी में ऑफिसर क्रेडिट स्केल 1 के लिए 1000 पद।
  • एमएमजी में मैनेजर-फॉरेक्स स्केल 2 के लिए 15 पद।
  • मैनेजर-साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 पद।
  • सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए 5 पद।

आयु सीमा –

  • आयु 1 जनवरी 2024 को 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।
  • ऑफिसर क्रेडिट के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। फॉरेक्स मैनेजर के लिए आयु सीमा न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष है।
  • मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष आयु सीमा तय की गई है। सीनियर मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के लिए आयु सीमा न्यूनतम 27 वर्ष अधिकतम 38 वर्ष है।

योग्यता –

  • ऑफिसर क्रेडिट के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त किसी भी संस्थान के CA आवेदन कर सकते हैं।
  • मैनेजर फॉरेक्स के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास MBA/पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा मैनेजमेंट की डिग्री होनी चाहिए।
  • मैनेजर साइबर सिक्योरिटी और मैनेजर साइबर सिक्योरिटी के पद पर आवेदन करने के लिए BE/BTech (कंप्यूटर साइंस/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी/इलेक्ट्रॉनिक्स/कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ) या
  • एमसीए की डिग्री होना अनिवार्य है। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क – आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क 1180 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 59 रुपये ही है।भुगतान डेबिट कार्ड (रुपे/वीजा/मास्टर कार्ड), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट या यूपीआई का उपयोग करके किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

चयन प्रक्रिया-

  • चयन केवल ऑनलाइन लिखित परीक्षा और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार या व्यक्तिगत साक्षात्कार पर आधारित होगा, जो प्रत्येक पद के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या पर निर्भर करेगा।
  • ऑफिसर क्रेडिट पदों के लिए उम्मीदवारों को सीए या सीएमए या सीएफए या फुल टाइम एमबीए कम के कम 60 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और अवधि 2 घंटे की होगी।
  • पर्सनल इंटरव्यू 50 अंकों का होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट पर www.pnbindia.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए करियर के सेक्शन पर जाएं। पीएनबी एसओ के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन पत्र को अच्छे से भरें। फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें। एक बार आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करें और इसे जमा करें , भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख ले।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews