UP Police Bharti 2023-24 : पुलिस विभाग में 921 अलग अलग पदों पर निकली है बंपर भर्तियां, 7 जनवरी से आवेदन, जानें आयु-पात्रता डिटेल्स

POLICE RECRUITMENT

UP Police Bharti 2023-24 : उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल पद पर 60 हजार से ज्यादा पदों पर भर्तियों के बाद अब योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एसआई और एएसआई समेत अन्य पदों पर कुल 921 पदों पर भर्तियां निकाली है। इस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जनवरी 2024 से शुरू होगी।

खास बात ये है कि इन पदों के लिए पुरूष और महिला अभ्यार्थी दोनों ही आवेदन कर सकते हैं, इसमें 20 प्रतिशत पद महिला अभ्यार्थियों के लिए आरक्षित भी किए गए हैं।आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू होगी, जो 28 जनवरी तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार https://upppbpb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

  • नोटिफिकेशन के तहत यूपी पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय) समूह ग के लिए 268 पद रखें गए है, जिसमें ओबीसी के लिए 71, एससी वर्ग 54, एसटी वर्ग 4 और ईडब्लूएस के लिए 25 आरक्षित किए गए हैं।
  • पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) समूह ग के लिए 449 पदों , इनमें से ओबीसी के लिए 120, एससी वर्ग 93, एसटी वर्ग 7 और ईडब्लूएस के लिए 43 पद आरक्षित किए गए हैं।
  • पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) समूह ग के लिए 204 पदों रखें गए है, इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 88, अन्य पिछड़ा वर्ग के 53, अनुसूचित जाति के 42, एसटी के दो पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 19 पदों को आरक्षित किया गया है।

आयु सीमा- उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को आयु सीमा में 5-5 वर्ष की छूट दी गईं है, ऐसे अभ्यार्थी जिनकी उम्र 1 जुलाई 2023 को 21 साल पूरी हुई हो और 28 साल से ज्यादा न हो। ज़्यादा जानकारी के लिए अभ्यार्थी https://upppbpb.gov.in पर जा सकते हैं और सारी जानकारी ले सकते हैं। अभ्यर्थी का जन्म एक जुलाई 1995 से पूर्व तथा एक जुलाई 2002 के बाद न हुआ हो।

योग्यता– किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क – उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष/डीजी रेणुका मिश्रा के अनुसार आवेदन शुल्क 400 रुपये निर्धारित किया गया है।मूलरूप से उप्र के निवासी अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति तथा ऐसी अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • पुरुष व महिला अभ्यर्थी सात जनवरी 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2024 निर्धारित की गई है। शुल्क समायोजन व आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2024 तय की गई है। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना उपलब्ध करा दी गई है।

परीक्षा पैटर्न-

  • 400 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें 200 प्रश्नों के उत्तर देने के लिए ढाई घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसमें सामान्य हिन्दी / कम्प्यूटर ज्ञान के 100 अंक, सामान्य जानकारी / सामयिक विषय 100 अंक।संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा 100 अंक और मानसिक अभिरूचि परीक्षा / बुद्धिलब्धि परीक्षा/तार्किक परीक्षा के 100 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • इस भर्ती के चयन के लिए अभ्यर्थिको लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग व आशुलिपि परीक्षा के चरणों से गुजरना होगा। कंप्यूटर टाइपिंग और आशुलिपि परीक्षा में केवल पास होना जरूरी होगा। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों से बनेगी।
  • ASI (गोपनीय) पद के लिए कम से कम 25 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी टाइपिंग (इनस्क्रिप्ट की बोर्ड यूनीकोड में) और 30 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग। कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति से शॉर्टहैंड राइटिंग।
  • NIELIT से ओ लेवल कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट या इसके समकक्ष। एएसआई (लिपिक) के लिए स्टेनोग्राफी/शॉर्ट हैंड की स्किल नहीं मांगी गई है।
  • ASI लेखा यानी अकाउंटेंट पद के लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। NIELIT से ओ लेवल या इसके समकक्ष कोर्स का सर्टिफिकेट होना चाहिए। हिंदी टाइपिंग स्पीड 15 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • यूपी पुलिस में एएसआई पद के लिए उम्र कम से कम 21 से 28 साल होनी चाहिए, लेकिन रिजर्व कैटेगरी के आवेदकों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी।

पुरुषों के लिए

ऊंचाई : समान्य वर्ग, ओबीसी और एससी के लिए 163 सेमी. एसटी वर्ग के लिए 163 सेमी।
सीना : समान्य वर्ग, ओबीसी और एससी के लिए बिना फुलाव के 77 सेमी, फुलाव के बाद 82 सेमी. एसटी के लिए बिना फुलाव के 75 सेमी और फुलाव के बाद 80 सेमी।

महिलाओं के लिए

ऊंचाई : समान्य वर्ग, ओबीसी और एससी के लिए कम से कम 150 सेमी. एसटी वर्ग के लिए 145 सेमी।
वजन: कम से कम 40 किलोग्राम।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews