Police Recruitment 2024: पुलिस विभाग में निकली बंपर भर्ती, 12, 472 पद रिक्त, 4 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, जानें डिटेल

police recruitment

Police Recruitment 2024: गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड (Gujarat Police Bharti Board) ने कांस्टेबल, सब-इंस्पेक्टर और जेल सिपाही के पद पर बंपर भर्ती निकाली है। रिक्त पदों की संख्या कुल 12, 472 है। भर्ती के संबंध में शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। जल्द ही डिटेल नोटिफिकेशन OJAS के वेबसाइट पर जारी होगा। आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन 30 अप्रैल तक आवेदन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या

अनआर्म्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर (पुरुष) के लिए 316, और अनआर्मड पुलिस इंस्पेक्टर (महिला) के लिए 156, अनआर्मड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के लिए 4422, अनआर्मड पुलिस कांस्टेबल (महिला) के लिए 2178, आर्मड पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के लिए 2212, आर्मड पुलिस कांस्टेबल (महिला) के लिए 1090, पुलिस कांस्टेबल सीआरपीएफ (पुरुष ) के लिए 1000, जेल Sepoy (पुरुष) के लिए 1013 और जेल Sepoy (महिला) के लिए 85 पद रिक्त हैं।

चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर होगा। विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग-अलग होगी। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के अधिसूचना जल्द ही जारी होगी। उम्मीदवारों को नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर।
  • भर्ती सेक्शन में गुजरात पुलिस भर्ती 2024 के नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ें। उसके बाद ही आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
  • सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें। फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेजों को सही से अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में जमा किए गए आवेदन पत्र और पेमेंट रिसिप्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रखें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews