Prasar Bharti Recruitment: पत्रकारिता क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

Prasar Bharti Recruitment: पत्रकारिता क्षेत्र में नौकरी का सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रसार भारती (Prasar Bharti Recruitment) ने भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। यहाँ कई पदों पर वैकेंसी निकली है। यदि आप भी पत्रकारिता क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया रेडियो रांची में एडिटर और ट्रांसलेटर पदों पर वैकेंसी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 30 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े… करोड़ों लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर, UIDAI ने AADHAR को लेकर जारी किया सर्कुलर, जानें वरना नहीं उठा पाएंगे योजना Subsidy का लाभ

पात्रता और आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएट होना अनिवार्य होगा। पत्रकारिता या जनसंचार में पीजी डिप्लोमा/डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों को हिन्दी भाषा पर पकड़ रखना जरूरी होगा और कंप्युटर की जानकारी जरूरी होगी। हिन्दी टायपिंग की स्किल जरूरी होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा कम से कम 21 साल और अधिकतम 50 साल है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : 13 राज्यों में भारी बारिश का आज ऑरेंज येलो अलर्ट, 19 अगस्त के बाद बदलेगा मौसम, 5 सिस्टम होंगे एक्टिव, गरज-चमक, भारी बारिश की चेतावनी

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। वहीं न्यूजरीडर (ट्रांसलेटर) पद के लिए वॉयस टेस्ट भी लिया जाएगा। उम्मीदवार ऑफलाइन इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सही पते पर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भेजे। अधिक जानकारी के उम्मीदवारों ऑफिशियल नोटिफिकेशन एक बार जरूर देखें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews