Teacher Recruitment 2025: 4500 पदों पर निकली है भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, मौका जाने से पहले करें अप्लाई, यहां देखें डिटेल्स

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
government job 2026

Teacher Recruitment 2025 : असम में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने लोअर प्राइमरी (एलपी) और अपर प्राइमरी (यूपी) स्कूल में शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in. पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

जिनकी आयु 1 जनवरी को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है वे आवेदन कर सकते है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। जिनके पास 1 जनवरी 2021 के बाद दो से अधिक जीवित बच्चे हैं (एकल या एक से अधिक भागीदारों से) वे इस डीईई असम भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं।

Primary Teacher Recruitment 

कुल पद:  4500

पदों का विवरण

  • लोअर प्राइमरी स्कूल में असिस्टेंट टीचर के पद 2900
  • अपर प्राइमरी स्कूल्स में साइंस एवं हिंदी के लिए असिस्टेंट टीचर के पद 1600

योग्यता: उम्मीदवारों को असम टीईटी या सीटीईटी पास होना चाहिए।उच्चतर माध्यमिक/वरिष्ठ माध्यमिक (या इसके समकक्ष) कम से कम 50% अंक। प्रारंभिक शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए)। निम्न प्राथमिक के लिए असम टीईटी या केंद्रीय TET। उच्चतर माध्यमिक और DELD में प्राप्त अंकों का 5% तथा निम्न प्राथमिक विद्यालयों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET.) में प्राप्त अंकों का 85% अंतिम वेटेज में गिना जाएगा।

आयु सीमा : उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम व अधिकतम आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।ध्यान रखें कि उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

चयन प्रक्रिया : मेरिट बेसिस पर

सैलरी : 14000 – 70000 रुपए प्रतिमाह

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट dee.assam.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर रिक्रूटमेंट में जाकर भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
  • अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews