PSSSB Inspector Recruitment 2026: एक्साइज और टैक्सेशन के पद पर भर्ती का सुनहरा मौका, जानें भर्ती प्रक्रिया और योग्यता

अगर आप एक्साइज और टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर काम करने के इच्छुक हैं तो पंजाब में भर्ती निकाली गई है। चलिए आपको इस बारे में जानकारी देते हैं।
PSSSB Inspector Recruitment 2026

पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड ने हाल ही में कुछ पदों पर भर्ती निकाली है। एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पदों पर निकल गई इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अगर आप उन उम्मीदवारों में से एक है जो पंजाब में रहते हैं और एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर नौकरी करना चाहते हैं तो यह सुनहरा मौका है।

सबसे अच्छी बात यह है कि PSSSB बोर्ड की ओर से निकल गई इस भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहने वाली है। अगर आप भी इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अप्लाई करने के लिए 6 मार्च 2026 तक का समय है।

क्या चाहिए योग्यता

  • एक्साइज एंड टैक्सेशन इंस्पेक्टर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होगा अनिवार्य है।
  • कई अन्य निर्धारित पात्रता भी मांगी गई है, जो होना जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर का ज्ञान भी आवश्यक है।
  • कुछ विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाने वाली है।

कितनी है फीस

आवेदन करने के लिए फीस कैटेगरी के अनुसार निर्धारित की गई है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए, एससी, बीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 250 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।

कैसे करें अप्लाई

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके यहां अपने व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • सारी जानकारी डालने के बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  • आखिर में अपने भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर जरूर रखें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews