OPSC Recruitment : 314 पदों पर निकली है भर्ती, सैलरी 79 हजार , 26 जून से पहले करें आवेदन, जानें आवेदन प्रक्रिया व अन्य डिटेल्स

ओडिशा लोक सेवा आयोग में ये नियुक्तियां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत 24 विभिन्न ब्रॉड स्पेशियलिटी विषयों में की जाएंगी।इसमें 74 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
Telangana District Court Recruitment 2026

OPSC Recruitment 2025: ओडिशा लोक सेवा आयोग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है । आयोग ने हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के तहत सहायक प्रोफेसर (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के 314 पदों पर भर्ती निकाली है।इसमें 74 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं।

सभी नियुक्तियां मेडिकल कॉलेजों में 24 अलग-अलग ब्रॉड स्पेशियलिटी विषयों के लिए की जाएंगी, जैसे मेडिसिन, सर्जरी, गायनी, पीडियाट्रिक्स आदि। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई से 26 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन प्रक्रिया आयोग की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर उपलब्ध है।

OPSC Assistant Professor Job

कुल पद: 314

आयु सीमा: उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। जन्म 2 जनवरी 1980 से पहले और 1 जनवरी 2004 के बाद न हुआ हो। छूट के लिए नोटिफिकेशन चेक कर लीजिए।

योग्यता: उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या MCI/NMC से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होना जरूरी है।

आवेदन शुल्क:  नहीं

सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 79,800 रुपए प्रतिमाह और अन्य अलाउंस का लाभ दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया: चयन ओडिशा मेडिकल एजुकेशन सर्विस रूल्स 2021 के अनुसार ।चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। विषय से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे और मेरिट के आधार पर ही फाइनल चयन होगा।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in पर जाएं।
  • फिर “Assistant Professor Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
  • अब उम्मीदवार मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
  • फिर आवेदन की कॉपी का प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews