PNB LBO Recruitment: पंजाब नेशनल बैंक ने निकाली है 545 पदों पर भर्ती, सैलरी 80 हजार पार, 9 अगस्त तक करें आवेदन

PNB Local Bank Officer recruitment : पंजाब नेशनल बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर की पोस्ट भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति उसी राज्य में की जाएगी, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया होगा।
PNB new rules

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO – JMGS-I) के 545 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 तय की गई है। ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथि अगस्त या सितंबर 2026 है।

​इच्छुक व योग्य उम्मीदवार पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्यों के लिए की जाएंगी।

पदों का विवरण

  • आंध्र प्रदेश (तेलुगु) 04
  • गुजरात (गुजराती) 77
  • कर्नाटक (कन्नड़) 78
  • महाराष्ट्र (मराठी) 67
  • तेलंगाना (तेलुगू) 41
  • तमिलनाडु (तमिल) 51
  • पश्चिम बंगाल (बंगाली) 80
  • जम्मू और कश्मीर (उर्दू/डोंगरी/कश्मीरी) 09
  • लद्दाख (उर्दू/पुर्गी/भोटी) 02
  • अरुणाचल प्रदेश (इंग्लिश) 04
  • असम (असमी/बोड़ो) 85
  • मणिपुर (मणिपुरी/मैतई )06
  • मेघालय (गारो/खासी ) 08
  • मिजोरम (मिजो) 05
  • नागालैंड (इंग्लिश) 05
  • सिक्किम (नेपाली/सिक्किमी) 05
  • त्रिपुरा बंगाली/कोकबरोक) 18

आयु सीमा: 1 जुलाई 2026 के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री, संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा में निपुणता और बैंकिंग क्षेत्र में कम से कम 1 वर्ष का कार्यानुभव होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क: एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 59 रुपये रखा गया गया है। वहीं अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 1180 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। एक राज्य के लिए अभ्यर्थी केवल एक ही एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं और उसी के मुताबिक आवेदन शुल्क भी भरना होगा।

​चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा (Online Test), दस्तावेज़ स्क्रीनिंग, स्थानीय भाषा परीक्षण (LLPT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के आधार पर किया जाएगा।

​वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को ₹48,480 से ₹85,920 का बेसिक पे-स्केल मिलेगा, जिसमें डीए, एचआरए व अन्य भत्ते शामिल होंगे।

PNB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • PNB LBO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण (Registration) कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

PNB LBO Recruitment Notification 2026

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews