पंजाब नेशनल बैंक में निकली है भर्ती, सैलरी 1 लाख पार, बिना परीक्षा चयन, जानें आयु सीमा योग्यता और डिटेल्स

पंजाब नेशनल बैंक की इस भर्ती के तहत कैंडिडेट का सेलेक्शन पर्सनल इंट्रेक्शन / इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जो ऑनलाइन या फिजिकल रूप से आयोजित किया जा सकता है।
PSPCL Recruitment 2026

Punjab National Bank Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। पीएनबी ने आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू हो गई है, 22 फरवरी 2025 तक आवेदन फॉर्म स्वीकार होंगे।

इस दौरान अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर www.pnbindia.in पर फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।आंतरिक लोकपाल के पद पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।आंतरिक लोकपाल के लिए पद उम्मीदवारों की नियुक्ति तीन साल के लिए होगी। यह पद संविदा के आधार पर भरा जा रहा है।

PNB Recruitment 2025 

कुल पद: 2

पद का नाम: आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman)

एज लिमिट :अभ्यर्थियों की उम्र अधिकतम 65 वर्ष से कम होनी चाहिए। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से चेक कर सकते हैं।

योग्यता : अभ्यर्थियों को किसी अन्य बैंक/वित्तीय क्षेत्र विनियामक निकाय/NBSP/NBFC/CIG के महाप्रबंधक के समकक्ष रैंक से रिटायर्ड होना चाहिए।
अभ्यर्थी बैंक या बैंक से संबंधित पक्षों द्वारा पहले न तो नियोजित किया गया हो और न तो वर्तमान में नियोजित हुए हो।उम्मीदवारों के पास बैंकिंग, गैर-बैंकिंग फाइनेंस, रेग्यूलेशन, सुपरविजन, पेमेंट, सेटलमेंट सिस्टम, क्रेडिट इनफॉर्मेशन या कंज्यूमर प्रोटेक्ट क्षेत्र में न्यूनतम 7 साल का अनुभव होना जरूरी है।

सैलरी : उम्मीदवारों की सैलरी 1.75 लाख रुपये प्रति माह तक होगी। इस पद के लिए अभ्यर्थी बैंक की कार और ड्राइवर के लिए भी पात्र होंगे।

चयन प्रक्रिया : आंतरिक लोकपाल के पद पर उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 1 जुलाई 2025 से संभावित रूप से अपने काम का कार्यभार संभालना होगा।

आवेदन शुल्क: उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इस वैकेंसी में केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार होंगे। अन्य किसी भी विधि द्वारा आवेदन नहीं लिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर “Recruitment/Careers” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन करके आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

https://www.pnbindia.in/Recruitments.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews