Punjab Police Bharti 2026: पुलिस कांस्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से करें आवेदन, जानें सारी डिटेल्स

Punjab Police Recruitment 2026:पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल के 3298 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च से शुरू होगी।
Police Bharti

पंजाब पुलिस ने जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कांस्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार पंजाब पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर जाकर 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Punjab Police Constable recruitment 2026

कुल पद: 3,298

पदों का विवरण

  • जिला पुलिस कैडर: 2,522 पद
  • ​सशस्त्र पुलिस (Armed Police) कैडर: 776 पद

आयु-सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु सीमा 1 जनवरी 2026 के अनुसार निर्धारित की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है। पूर्व सैनिकों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।  मैट्रिक परीक्षा में पंजाबी भाषा को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में पढ़ा/उत्तीर्ण किया हो, या पंजाब सरकार द्वारा निर्धारित पंजाबी की कोई समकक्ष परीक्षा पास की हो।

कितना मिलेगा वेतन: चयनित उम्मीदवार को 19,900 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क और एग्जाम फीस:

  • सामान्य वर्ग: 1200
  • पंजाब के एक्स सर्विसमैन: 500
  • राज्य के एससी/एसटी और बैकवर्ड क्लास: 700
  • इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन (EWS): 700

चयन प्रक्रिया: भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से तीन चरणों में पूरी होगी।

  • ​कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • ​शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST): इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल होगी।
  • ​दस्तावेज़ सत्यापन: सफल उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन की तिथि: 6 मार्च 2026
  • ​ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 10 मार्च 2026 (शाम 7:00 बजे से)
  • ​आवेदन की अंतिम तिथि: 30 मार्च 2026 (रात 11:55 बजे तक)

Punjab Police Bharti 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
  • रजिस्ट्रेशन करें, अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं।
  • लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण सही-सही दर्ज करें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि)।
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड/प्रिंट करें भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Punjab Police Recruitment Notification

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews