रेलवे में नौकरी का सुनहरा मौका, लेवल-1 की अलग-अलग श्रेणियों में बंपर बहाली

रेलवे में सरकारी नौकरी करने का सपना कई युवाओं का होता है। इन युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि रेलवे में लगभग 22000 पदों पर बंपर भर्ती निकली है।
railway recruitment 2025

अगर आप रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं तो साल का आखिरी महीना आपके लिए अच्छी खबर लेकर आया है। रेल मंत्रालय ने 22000 पदों पर बहाली की स्वीकृति प्रदान की है। इसके बाद बड़ी संख्या में रेलवे में युवाओं की भर्ती होने का रास्ता साफ हो गया है। यह भर्ती पॉइंटमैन, ट्रैक मेंटेनर सहित लेवल 1 की 11 श्रेणियां पर होने वाली है। ऐसे में अगर आप भी रेलवे का हिस्सा बनना चाहते हैं तो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।

रेलवे बोर्ड के कार्यकारी निदेशक मैन पावर प्लानिंग शत्रुघ्न बेहरा की ओर से एक अधिसूचना जारी कर दी गई है। जो पत्र जारी किया गया है उसमें क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन निकायों को रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी बेंगलुरु के अध्यक्ष से परामर्श कर एक हफ्ते के अंदर ऑनलाइन इंटीग्रेटेड रेलवे मैनेजमेंट सिस्टम में अंतिम मांग प्रस्तुत करने की कार्रवाई शीघ्र करने को कहा है।

रेलवे में बंपर भर्ती

रेलवे में यह बहाली 22000 पदों पर की जाने वाली है। ऐसे में कई युवाओं का सपना पूरा हो सकता है। अब तक पदों को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमें ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट मैन के सबसे अधिक पद है। केंद्रीकृत एंप्लॉयमेंट नोटिफिकेशन के तहत इन पदों पर बहाली प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

किसके कितने पद

इंजीनियरिंग विभाग में असिस्टेंट ट्रैक मशीन के 600 ,असिस्टेंट ब्रिज के 600, ट्रैक मेंटेनर ग्रुप 4 के 11000, असिस्टेंट पी वे के 300, इलेक्ट्रिकल विभाग में असिस्टेंट टीआरडी के 800, असिस्टेंट लोको शेड के 200, असिस्टेंट ऑपरेशंस के 500, असिस्टेंट टीएएल एसी के 500, मैकेनिकल विभाग में असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू के 1000, पॉइंट्समैन बी ट्रैफिक के 5000, एस एंड टी विभाग में असिस्टेंट के 1500 पद खाली हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews