सरकारी नौकरी 2025: रेलवे ने निकाली 2569 पदों पर भर्ती, 30 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन 

आरआरबी जेई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जल्द ही एप्लिकेशन लिंक भी एक्टिव होगा। एडिट विंडो तारीख और परीक्षा पैटर्न का ऐलान भी रेलवे ने कर दिया है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
RRB group d

रेलवे भर्ती बोर्ड में आरआरबी जूनियर इंजीनियर, डीएमएस और सीएमए भर्ती (Railway Recruitment 2025) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2025 से खुलने वाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को फॉर्म भरने के लिए 31 नवंबर 2025 तक मौका दिया जाएगा। शुल्क का भुगतान उम्मीदवार 2 दिसंबर 2025 तक कर पाएंगे। सभी कैंडिडेट्स को सूचना पढ़ने के बाद ही अप्लाई करने की सलाह दी जाती है। इसमें पात्रता से लेकर चयन प्रक्रिया तक की जानकारी विस्तार में दी गई है।

आवेदन में सुधार के लिए पोर्टल 3 दिसंबर से लेकर 12 दिसंबर तक खुला रहेगा। इस दौरान उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://rrbbhopal.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र में सुधार या बदलाव कर पाएंगे। स्क्राइब के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 से लेकर 17 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। पहले पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये शुल्क भुगतान करना होगा। एससी,एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और ईबीएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।

वैकेंसी की संख्या (RRB JE 2025)

रिक्त पदों की संख्या कुल 2569 है। वैकेंसी को जॉन वाइज बांटा गया है। अहमदाबाद जॉन में रिक्त पदों की संख्या कुल 151 है। अजमेर में 4,  बेंगलुरु में 80, भोपाल में 58, भुवनेश्वर में 36, बिलासपुर में 127, चंडीगढ़ में 108, चेन्नई में 160, गोरखपुर में 98, गुवाहाटी में 7, जम्मू कश्मीर में 88, कोलकाता में 628, मालदा में 45, मुंबई में 434, मुजफ्फरपुर में 23, पटना में 50, प्रयागराज में 162, रांची में 109, सिकंदराबाद में 103 और तिरुवनंतपुरम में 62 पद खाली हैं।

ऐसे होगा सेलेक्शन 

चयन प्रक्रिया में चार चरण शामिल होंगे। जिसमें सीबीटी-1, सीबीटी- 2, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल है। स्टेज-1 परीक्षा 90 मिनट की होगी। पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नों की संख्या 100 होगी। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसमें चयनित उम्मीदवार सीबीटी-2 हो पाएंगे, जो 120 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण का आयोजन किया जाएगा। गलत उत्तर पर 1/3 नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान होगा। दोनों चरणों में चयनित उम्मीदवार दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण में शामिल हो पाएंगे।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष निर्धारित की गई है। एसटी/एससी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में दी जाएगी। जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों का सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल या इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या बीई/ बीटेक की डिग्री होनी चाहिए। डिपॉट मटेरियल सुपरिंटेंडेंट के लिए किसी भी इंजीनियरिंग क्षेत्र में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट के लिए फिजिक्स और केमिस्ट्री के साथ बीएससी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews