Railway Recruitment: रेलवे में निकली 3624 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई तक करें आवेदन, इन स्टेप्स को करें फॉलो

ISRO Recruitment

Railway Recruitment: रेलवे रीक्रूट्मेन्ट सेल, वेस्टर्न रिजन (RRC WR Apprentice Recruitment) ने अप्रेंटिस पदों के लिए भर्ती के नोटिफिकेशन जारी किए हैं। कुल 3624 पद रिक्त हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 जून से शुरू होगी। वहीं उम्मीदवार 26 जुलाई तक भर्ती के लिए अप्लाई कर पाएंगे।

पात्रता और चयन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं परीक्षा में 50% अंक होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए टेक्निकल योग्यता आईटीआई सर्टिफिकेट (एफिलेटेड NCVT/SCVT से) है। वहीं उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। 10वीं और आईटीआई परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर उम्मीदवारों का मेरिट लिस्ट तैयारी किया जाएगा। जिसके आधार पर कैंडीडेट्स का चयन होगा।

वैकेंसी की संख्या

बीसीटी डिवीजन के लियव 745, बीआरसी डिवीजन के लिए 434, आरटीएम डिवीजन के लिए 415, एडीआई डिवीजन के लिए 624, आरजेटी डिवीजन के लिए 165, बीवीपि डिवीजन के लिए 206, पीएल डब्ल्यू/शॉप के लिए 392, एमएक्स W/शॉप के लिए 77, बीवीपि W/शॉप के लिए 112, डीएचडी W/शॉप के लिए 263, पीआरटीएं W/शॉप के लिए 72, एसबीआई ENGG W/शॉप के लिए 60, एसबीआई सिग्नल W/शॉप के लिए 25 और हेड क्वाटर ऑफिसर के लिए 35 पद रिक्त हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrc.wr.com पर जाएं।
  • अब एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में पूछी गई जानकारी दर्ज करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन शुल्क 100 रुपये है। वहीं एससी/एसटी/पीडबल्यूडी/ महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान नहीं करना होगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews