HC स्टेनोग्राफर के 277 पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन शुल्क और योग्यता

hc recruitment

HC Recruitment: राजस्थान हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के पद पर भर्ती निकाली गई है। 1 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है और जो अभ्यर्थी इसके लिए इच्छुक हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त रखी गई है।

आयु सीमा

हाई कोर्ट में स्टेनोग्राफर के इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट दी गई है। जिसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन में दर्ज है।

आवेदन शुल्क

भर्ती के इच्छुक सामान्य, ईबीसी, ओबीसी और अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 700 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। इनके अलावा ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर), ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 550 रुपए शुल्क देना होगा। एससी एसटी पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदक 450 रुपए शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन

  • जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं उन्हें सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां दी गई भर्ती के लिंक पर क्लिक करें और पर्सनल डिटेल डालकर यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • अपना फॉर्म सबमिट करने के बाद डॉक्यूमेंट अपलोड कर लें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद इसे सबमिट करें।
  • फॉर्म की एक प्रति अपने पास डाउनलोड कर अवश्य रखें।

गलत फॉर्म नहीं होगा एक्सेप्ट

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से निकाली गई भर्ती के संबंध में यह साफ तौर पर कहा गया है कि गलत फॉर्म किसी भी स्थिति में एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को नोटिफिकेशन अच्छी तरह से पढ़ने के बाद ही आवेदन करना चाहिए। फॉर्म में सभी जानकारी सही होनी चाहिए क्योंकि गलत जानकारी के बाद ये रिजेक्ट हो जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews