आरबीआई ने असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का जारी किया प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड

Admit Card

RBI Assistant Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक के असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। आरबीआई की तरफ से भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए रजिस्टर्ड उम्मीदवार आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन होगी प्राथमिक परीक्षा

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की प्राथमिक परीक्षा 18 नवंबर और 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बता दें आरबीआई की तरफ से असिस्टेंट भर्ती परीक्षा को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा आयोजित की जाएगी।

31 दिसंबर को होगी मुख्य परीक्षा

आरबीआई असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 31 दिसंबर को किया जाएगा। बता दें मुख्य परीक्षा का आयोजन 2 दिसंबर को होने वाली थी लेकिन प्राथमिक परीक्षा विलंब में होने के कारण इसकी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया।

ऐसे करें डाउनलोड

रजिस्टर्ड उम्मीदवार निम्न स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट Opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  • उम्मीदवार करियर टैब पर क्लिक करें।
  • प्रवेश पत्र लिंक को क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी को भरकर लॉगिन करें।
  • इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें।

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद अपने नाम, फोटो और हस्ताक्षर के साथ अन्य बातों का ध्यानपूर्वक चेक कर लें। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान प्रवेश पत्र के साथ अपनी वैध पहचान पत्र की मूल प्रति और उसकी फोटो कॉपी परीक्षा केंद्र में साथ ले जाना होगा। वहीं उम्मीदवार प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों को ठीक से पढ़ लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews