RBI Recruitment 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया मे नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 20 जून तक करें Apply, जानें डिटेल्स

rbi jobs

RBI Recruitment 2023 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आरबीआई ने मैनेजर समेत कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिसके आवेदन की प्रक्रिया 29 मई से शुरू हो गई है और आखरी तारीख 20 जून है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के मुताबिक इस अभियान के जरिए लीगल ऑफिसर ग्रेड ‘बी’ का 1 पद, लाइब्रेरी मैनेजर (तकनीकी-सिविल) के 3 पद, सहायक प्रबंधक (राजभाषा) का 1 पद और प्रोफेशनल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन) ग्रेड ‘ए’ का 1 पद भरा जाएगा।

आयु सीमा-पात्रता

  1. उम्मीदवार के पास भारत सरकार के मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय/कॉलेज/संस्थान से संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ या सभी सेमेस्टर/वर्षों के कुल योग में समकक्ष डिग्री होनी आवश्य है।
  2. नोटिफिकेशन के अनुसार, विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम आयु सीमा 30 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष की आयु प्राप्त होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन

इन पद पर उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। चयन की प्रक्रिया सभी पद के लिए अलग-अलग तय की गई है। एग्जाम का आयोजन 23 जुलाई को होना है।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये के सतह जीएसटी शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये निर्धारित की गई है, आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के जरिए किया जाएगा।

ये रहेंगे नियम

  1. जो अभ्यर्थी इस भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें एग्जाम हाल में किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  2. यदि परीक्षा कक्ष उम्मीदवार के पास कोई वस्तु मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
  3. फार्म भरने, शुल्क/सूचना प्रभारों के भुगतान या प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आने पर अभ्यर्थी cgrs.ibps.in पर जाकर मदद ले सकते हैं।

ऐसे करें अप्लाई

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक साइट rbi.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
  2. अब उम्मीदवार होम पेज पर दिए गए करियर टैब में जाएं।
  3. इसके बाद उम्मीदवार सम्बंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर डिटेल्स दर्ज करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट कर दें।
  6. आखिरी में उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड करें।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews