RBI ने निकाली 572 पदों पर भर्ती, 4 फरवरी तक भरें फॉर्म, जानें पात्रता और वेतन

आरबीआई ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर साबित हो सकता है। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?
RBI recruitment 2026

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने ऑफिस अटेंडेंट पदों भर्ती (RBI Recruitment 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आधिकारिक वेबसाइट https://www.rbi.org.in/ पर जाकर 15 जनवरी से लेकर 4 फरवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। इससे पहले सभी उम्मीदवारों को जाती है अधिसूचना बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

रिक्त पदों की संख्या कुल 572 हैं। वैकेंसी को क्षेत्रों के आधार पर बांटा गया है। जनरल के लिए 291, ईडब्ल्यूएस के लिए 51, ओबीसी के लिए 83, एसटी के लिए 58 और एससी के लिए 89 खाली हैं। एक्स सर्विसमैन के लिए 125 और PwBD के लिए 40 पद रिजर्व किए गए हैं।

ओबीसी/ईडब्ल्यूएस/ जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 450 रुपये शुल्क का का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/PwBD/एक्स सर्विसमैन के लिए एप्लीकेशन फीस 50 रुपये है।

कौन कर सकता है आवेदन?

किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल या बोर्ड से दसवीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उनके पास संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश का डोमिसाइल होना चाहिए। ग्रेजुएट या उच्च शिक्षा उम्मीदवारों को फॉर्म भरने की अनुमति नहीं होगी। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष है। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 जनवरी 2001 से लेकर 1 जनवरी 2008 के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल और PwBD उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और लैंग्वेज प्रॉफिसीएंसी टेस्ट (LPT) के आधार पर होगा, जो कल 120 अंकों की होगी। प्रश्नों की संख्या भी 120 होगी। इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे, जो अंक सेक्शन में विभाजित होंगे। प्रत्येक सेक्शन में 30-30 प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस और न्यूमेरिकल एबिलिटी से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी।

इतना होगा वेतन

नियुक्ति के बाद शुरुआती बेसिक पे 24,200 प्रतिमाह होगा। पे स्केल 24,200 रुपये से लेकर 53 ,550 रुपये के बीच होगा। इसके अलावा अन्य कई सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। फिलहाल ऑफिस अटेंडेंट के लिए शुरुआती मासिक वेतन लगभग 46,002 प्रतिमाह है। बैंक द्वारा जो लोग आवास में नहीं रहेंगे, उन्हें 15% मकान किराया भत्ता मिलेगा।

आवेदन के लिए स्टेप्स 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन को पढ़ें।
  3. “न्यू रजिस्ट्रेशन” के लिंक पर क्लिक करें। जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  4. फिर लॉग इन करें। इसके बाद आवेदन पत्र भरें।
  5. शुल्क भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews