RBI Recruitment 2024: यहां निकली है विभिन्न पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा चयन, 15 दिसंबर से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

उम्मीदवारों के पास मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में किसी भी अस्पताल या क्लिनिक में एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करने का न्यूनतम 02 वर्ष का योग्यता-पश्चात अनुभव होना चाहिए।
PSPCL Recruitment 2026

RBI Recruitment 2024: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का अच्छा मौका है। आरबीआई ने कोच्चि में बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जिसकी लास्ट डेट नजदीक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 10 दिसंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आपको बता दे कि शुरुआत में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 1 अक्टूबर, 2024 तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 दिसंबर, 2024 कर दिया गया है।RBI ने स्पष्ट किया है कि केवल समय सीमा के भीतर आवेदन करने वाले योग्य उम्मीदवारों पर विचार किया जाएगा।उम्मीदवार को 03 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा और अनुबंध पूरा होने पर अनुबंध का कोई नवीनीकरण नहीं होगा।

RBI Recruitment 2024 (BMC)

आयु सीमा/योग्यता: एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति में भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से न्यूनतम एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।उम्मीदवारों के पास किसी भी अस्पताल या क्लिनिक में मेडिकल प्रैक्टिस करने का न्यूनतम 2 (दो) वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या को सीमित करने के लिए बैंक न्यूनतम योग्यता मानदंड आदि बढ़ाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।योग्यता मानदंड को पूरा करने मात्र से उम्मीदवार को इंटरव्यू के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिल जाता। बैंक उन उम्मीदवारों के साथ कोई पत्राचार नहीं करेगा, जिन्हें इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया गया है।

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 1000 रुपये प्राप्त होंगे, और देय कुल मासिक पारिश्रमिक में से, 1000 रुपये प्रति माह की राशि को वाहन व्यय के रूप में माना जाएगा और उम्मीदवार को प्रति माह 1000 रुपये का प्रतिपूर्ति मोबाइल शुल्क मिलेगा।

वर्किंग ऑवर: चयनित आवेदक को सोमवार से शनिवार तक सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे के बीच भारतीय रिजर्व बैंक, बनर्जी रोड, एर्नाकुलम उत्तर, पी.बी. नंबर 3065, कोच्चि 682018 में काम करना होगा।

RBI Recruitment 2024 (MC)

बैंक ऑफ इंडिया ने मेडिकल कंसल्टेंट के लिए निकाली गई भर्ती की भी लास्ट डेट बढ़ा दी है, इसके तहत अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 15दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों की नियुक्ति पटना में की जाएगी।

योग्यता: उम्मीदवारों के पास मेडिकल प्रैक्टिशनर के रूप में किसी भी अस्पताल या क्लिनिक में एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करने का न्यूनतम 02 वर्ष का योग्यता-पश्चात अनुभव होना चाहिए और उम्मीदवारों के पास एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति में भारतीय चिकित्सा परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए और सामान्य चिकित्सा में स्नातकोत्तर की डिग्री भी होनी चाहिए।

वेतन: चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 1000 रुपये मिलेंगे और देय कुल मासिक पारिश्रमिक में से,1000 रुपये प्रति माह की राशि को वाहन व्यय के रूप में माना जाएगा और साथ ही उम्मीदवार को 1000 रुपये प्रति माह का प्रतिपूर्ति मोबाइल चार्ज मिलेगा।

चयन प्रक्रिया: आवेदक को 03 वर्ष की अवधि के लिए नियुक्त किया जाना चाहिए और उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

कहां होगी नियुक्ति: क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंधन विभाग, भर्ती अनुभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, पटना – 800001।

https://opportunities.rbi.org.in/scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=4560

https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=4523

https://opportunities.rbi.org.in/scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=4561

https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=4541

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews