रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में निकली है भर्ती, बिना परीक्षा चयन, 15 नवंबर से पहले करें अप्लाई, जानें डिटेल्स

मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री और जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
government job 2026

RBI Recruitment 2024 : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। आरबीआई ने मेडिकल कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर 15 नवंबर से पहले आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी।उम्मीदवार का चयन 03 वर्ष की अवधि के लिए किया जाएगा, जिसे अनुबंध पूरा होने के बाद नवीनीकृत नहीं किया जाएगा।

RBI Recruitment 2024

आयु सीमा :तय नहीं

योग्यता :मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री।जनरल मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।डिग्री के साथ दो वर्षों का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया: चयन इंटरव्यू में किए गए परफॉर्म के आधार पर किया जाएगा।

सैलरी :चयनित उम्मीदवारों को प्रति घंटे 1000 रुपये का वेतन मिलेगा और देय कुल मासिक वेतन में से, 1000 रुपये प्रति माह की राशि को वाहन व्यय के रूप में माना जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवार को 1000 रुपये प्रति माह मोबाइल शुल्क भी दिया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन :

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें। RBI Assistant Recruitment 2023 पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। जरूरी डाक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार फीस का भुगतान करें।फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सब्मिट करें।इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन :

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकालें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ इसे नीचे दिए गए पते पर भेजें :
  • क्षेत्रीय निदेशक,मानव संसाधन प्रबंधन विभाग
  • भर्ती अनुभाग, भारतीय रिजर्व बैंक,पटना – 800001

https://opportunities.rbi.org.in/Scripts/bs_viewcontent.aspx?Id=4541

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews