RBI Recruitment: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में होगी 1000 पदों पर भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन, जानें डीटेल

rbi action

RBI Recruitment: यदि आप रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए आरबीआई सुनहरा मौका लाने वाला है। जल्द ही असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होगी। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। रिक्त पदों की संख्या 1000 बताई जा रही है। अपडेट्स के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर विजिट करते रहें।

पात्रता

किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट डिग्री होल्डर्स भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ उम्मीदवारों को कंप्युटर का ज्ञान भी होना जरूरी होगा। आवेदन करने के लिए कैंडीडेट्स की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन प्रारम्भिक परीक्षा, मेंस परीक्षा, लैंग्वेज प्रोफिएंसी टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। अक्टूबर या नवंबर में प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन हो सकता है। परीक्षा का आयोजन 1 घंटे के लिए होगा, जिसमें कुल 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 प्वाइंट काटे जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Vacancies” के टैब पर क्लिक करें। यहाँ “RBI Assistant Notification” को चेक करें।
  • अप्लाइ लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में सारी जानकारी सही-सही दर्ज करें। जरूरी दस्तावेज जमा करें।
  • एक बार एप्लीकेशन फॉर्म को अच्छे से चेक करके “Submit” करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews