रेल कोच फैक्ट्री ने निकाली 550 पदों पर भर्ती, ITI होल्डर्स 7 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन

आरसीएफ कपूरथला ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। 10वीं और आईटीआई होल्डर्स ने लिए यह अच्छा मौका साबित हो सकता है। इससे पहले योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी होनी चाहिए। 
RCF recruitment 2025

रेल कोच फैक्ट्री भर्ती 2025

रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती (RCF Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 7 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट https://rcf.indianrailways.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डेडलाइन खत्म होने के बाद एप्लीकेशन लिंक एक्टिव नहीं रहेगा। फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जानकारी होनी चाहिए। जिसके लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।

कैंडिडेट्स को फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा। कैश/ चेक/मनी ऑर्डर/ आईपीओ/डिमांड ड्राफ्ट इत्यादि माध्यम से भुगतान की अनुमति नहीं होगी। केवल क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग/ एसबीआई चालान का इस्तेमाल किया जा सकता है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरने के बाद दो दिनों के भीतर शुल्क भुगतान करना होगा। एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी और महिला कैंडिडेट्स को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

कैटेगरी-वाइज रिक्त पद 

रिक्त पदों की संख्या कुल 550 है। उम्मीदवारों की नियुक्ति फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, पेंटर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन मैकेनिक मोटर (व्हीकल) समेत अन्य पदों पर होगी। जनरल के लिए रिक्त पदों की संख्या कुल 275 है। एससी के लिए 85, एसटी के लिए 42, ओबीसी के लिए 148, पीडब्ल्यूडी के लिए 21 और एक्स सर्विसमैन के लिए 18 पद रिजर्व किए गए हैं।

ऐसे होगा सेलेक्शन

उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। दसवीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर कैंडिडेट को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। कोई विशेष परीक्षा आयोजित नहीं होगी। दसवीं में 50% अंक होना अनिवार्य है।  यदि दो कैंडिडेट्स को समान अंक पर प्राप्त होते हैं। तो ऐसी स्थिति में अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी। जन्म तिथि समान होने पर जिसने पहले दसवीं की परीक्षा पास की है, उन्हें वरीयता मिलेगी। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन लेबर नंबर जारी किया जाएग।  जिसे भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने तक सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है।

कौन भर सकता है फॉर्म?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का  50% अंक के साथ 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (आईटीआई) भी होना चाहिए। निर्धारित आयु सीमा 7 जनवरी 2026 तक कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट आयु सीमा में मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews