RCFL Recruitment: ट्रेनिंग के बाद मिलेगी सरकारी नौकरी, होगी आकर्षक सैलरी

RCFL Recruitment: ट्रेनिंग के बाद मिलेगी सरकारी नौकरी, होगी आकर्षक सैलरी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में राष्ट्रीय केमिकल और फर्टिलाइजर लिमिटेड (RCFL) ने विभिन्न पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किए हैं।  कुल वैकेंसी की संख्या 137 है और जल्द ही आवेदन शुरू होने वाले हैं। 14 दिनों तक ही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। आवेदन प्रक्रिया (application proccess) 14 मार्च से शुरू हो रही है और 28 मार्च 2022 को बंद कर दी जाएगी।  जिसके बाद उम्मीदवारों के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑपरेटर ट्रेनी और जूनियर फायरमैन के पद पर भर्ती होगी। B.Sc वाले उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे।

यह भी पढ़े… MP News: सीएम शिवराज ने दी बुरहानपुर जिले को बड़ी सौगात, मिलेगा इन लोगों को लाभ

chemical trainee operator  के पद पर आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा अधिकतम (maximum) 29 साल है।  हालांकि अनुसूचित जातियों और ओबीसी को सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और एक ट्रेड टेस्ट  के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले 1 साल के लिए उम्मीदवारों को ट्रेनी के पद पर कार्यरत रहना होगा और उन्हें करीब ₹9000 का स्टीपेंड दिया जाएगा, उनकी ट्रेनिंग खत्म हो जाने के बाद उन्हें ऑपरेटर ग्रेड 2 के पद पर नियुक्त किया जाएगा। जिसके बाद सैलरी बाजार से लेकर  ₹22000 से लेकर ₹60,000 तक होगी, तो वहीं जूनियर फायरमैन की सैलरी ₹18,000 से लेकर ₹42,000 तक हो सकती है।

आवेदन प्रक्रिया:

ऑफिशियल वेबसाईट rcfltd.com पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। बता दें की आवेदन करने के लिए जेनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹ 700 एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा, तो वहीं महिलाओं/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ उम्मीदवारों को किसी प्रकार के एप्लीकेशन फीस का भुगतान करने की जरूरत नही होगी। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देख सकते हैं:Detailed_Advt – Optr n Fire 12_03_2022

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews