Sarkari Naukari: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में निकली ट्यूटर के 158 पदों पर भर्ती, 15 मई तक करें आवेदन, जानें डिटेल

चिकित्सा शिक्षा निदेशालय आंध्र प्रदेश में ट्यूटर के 158 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://dme.ap.nic. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
JOB recruitment

Sarkari Naukari 2024: मेडिकल क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए चिकित्सा शिक्षा निदेशालय आंध्र प्रदेश (DME Andhra Pradesh Recruitment) सुनहरा मौका लेकर आया है। ट्यूटर के 158 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कैंडीडेट्स 15 मई 2024 तक ऑनलाइन ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विषय वार रिक्त पदों की संख्या

  • फिजियोलॉजी- 15
  • एनाटॉमी-25
  • बायोकेमेस्ट्री-20
  • पैथोलॉजी- 23
  • फार्मोकोलॉजी-20
  • माइक्रोबायोलॉजी-20
  • कम्युनिटी मेडिसिन-20 
  • फॉरेंसिक मेडिसीन- 15

योग्यता और आयु सीमा

डीएमई ट्यूटर पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास मेडिकल काउंसिल ऑफ़ इंडिया से मान्यता प्राप्त कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। ओसी कैंडिडेट के लिए लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 42 वर्ष है। ईडब्ल्यूएस,  एससी, एसटी और बीसी उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 47 वर्ष तय की गई है। एक्स सर्विसमैन के लिए निर्धारित आयु सीमा 50 वर्ष। भिन्न रूप से सक्षम व्यक्तियों के लिए निर्धारित आयु सीमा 52 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन

ट्यूटर पद पर उम्मीदवारों का चयन उनके टीचिंग अनुभव और क्वालीफाइंग एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों का उम्मीदवारों का 75% अंकों के साथ एमबीबीएस डिग्री होना अनिवार्य है उम्मीदवार होनी चाहि। चयन प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है। नियुक्ति के बाद ट्यूटर को 70,000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://dme.ap.nic. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ओसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 1000 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 500 रुपए है। आंध्र प्रदेश के लोकल उम्मीदवारों को आवेदन करने की अनुमति है। आवेदन करने के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, एसएससी सर्टिफिकेट, इंटरमीडिएट सर्टिफिकेट, एमबीबीएस डिग्री सर्टिफिकेट, एमबीबीएस डिग्री कंप्लीट मार्क्स मेमो, एपी मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को सोशल सोशल स्टेटस सर्टिफिकेट की जरूरत पड़ेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews