Sarkari Job: हाई कोर्ट में असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू, जल्दी करें आवेदन, जानें जरूरी डिटेल्स

High court

Jharkhand High Court Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के महत्त्वपूर्ण जानकारी है। झारखंड हाई कोर्ट की तरफ से असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट jharkhandhighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 9 मई 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 410

भर्ती का विवरण

झारखंड हाई कोर्ट में असिस्टेंट के कुल 410 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए इतने पद हैं-

  • अनारक्षित- 130 पद
  • एससी- 58 पद
  • एसटी- 143 पद
  • बीसी I- 38 पद
  • बीसी II- 14 पद
  • ईडब्ल्यूएस- 27 पद

शैक्षणिक योग्यता

हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर चेक कर लें।

आयु-पात्रता

न्यूनतम आयु

  • 21 साल

अधिकतम आयु

  • 35 साल

वेतन

झारखंड हाई कोर्ट में असिस्टेंट के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को (लेवल-7) के आधार पर 42,900 से 1,42,400 रुपए तक वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

हाई कोर्ट की तरफ से शुरू असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अनारक्षित, बीसी-I बीसी-II और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी और एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं पीएच श्रेणी के उम्मीदवार असिस्टेंट के विभिन्न पदों पर आवेदन नि:शुल्क कर सकते हैं।

 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews