मेडिकल कॉलेज में नौकरी करने का सुनहरा अवसर, इन पदों पर की जा रही भर्ती, यहां जानें पूरी जानकारी

अगर आप सीनियर रेजिडेंट, मेडिकल ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह शानदार खबर है। बता दें कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ द्वारा इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिसके लिए उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
CG Medical Bharti 2025

CG Medical Bharti 2025

क्या आप भी मेडिकल कॉलेज में नौकरी का सपना देख रहे हैं? अगर हां, तो आपके लिए यह खबर बेहद काम की होने वाली है। जानकारी दें कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंडीगढ़ में मेडिकल ऑफिसर, सीनियर रेजिडेंट और अन्य पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके चलते इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। चलिए इस खबर में हम आपको इन नौकरियों को लेकर सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं आवेदन कैसे कर सकते हैं, न्यूनतम आयु सीमा क्या है और शैक्षणिक योग्यता क्या रखी गई है, इसके बारे में पूरी डिटेल में बता रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता पर नजर डालें

जानकारी दें कि आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परीक्षा का आयोजन 15 और 16 नवंबर 2025 को किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात की जाए तो इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में आवश्यक डिग्री होना अनिवार्य है। जबकि अगर आप सीनियर रेजिडेंट या रेजिडेंट पैथोलॉजी के लिए आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास एमडी, एमएस या डीएनबी की डिग्री होना जरूरी है। वहीं, मेडिकल ऑफिसर और लेडी मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास एमबीबीएस की डिग्री होना आवश्यक है।

आयु सीमा पर नजर डालें

आयु सीमा पर नजर डालें तो आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग पद के अनुसार अलग-अलग है। हालांकि आयु सीमा 30, 37 या 45 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उम्र में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में 3 साल, जबकि एससी और एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना रखा गया

आवेदन शुल्क भी अलग-अलग श्रेणी के अनुसार अलग-अलग रखा गया है। अगर आप सामान्य वर्ग से आते हैं तो आपको 1000 रुपए परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 500 रुपए रखा गया है। बाकी सभी वर्गों के लिए यह शुल्क 1000 रुपए निर्धारित किया गया है। यह शुल्क उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ही जमा कर सकेंगे।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

ऐसे में अगर आप भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि आपको सबसे पहले गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की आधिकारिक वेबसाइट www.gmch.gov.in पर जाना होगा। वहां आपको होम पेज पर Apply Online का लिंक दिखाई देगा। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा, जिसमें अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी। इसके बाद अपनी शैक्षणिक योग्यता और अनुबंध से संबंधित सभी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। साथ ही परीक्षा शुल्क का भुगतान करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। याद रखें, फॉर्म सबमिट करने के बाद इसका प्रिंटआउट अवश्य ले लें।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews