वित्तमंत्रालय में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने पात्रता और आयु सीमा  

वित्तमंत्रालय में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने पात्रता और आयु सीमा  

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। वित्तमंत्रालय (Ministry of Finance) में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। हाल में मिनिस्ट्री ऑफ फाइनैन्स ने कई पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी हैं। 23 अप्रैल को यह नोटिफिकेशन जारी हुआ है जिसके मुताबिक 60 दिनों तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 10 है। जॉइन्ट डायरेक्टर के पोस्ट पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी। आवेदन करने लिए उम्मीदवारों के पास इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया या फिर इंस्टिट्यूट ऑफ कोस्ट अकाउंटेंट की सदस्यता होना अनिवार्य होगा।

निर्धारित आयु सीमा और सैलरी

आवेदन करने की निर्धारित अधिकतम आयुसीमा 56 साल है, हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित केटेगरी के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 67000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक सैलरी मिलने की संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़े … फ्रूट जूस पीने से भी होते हैं नुकसान, कारण जानकर आप हो जाएंगे हैरान 

आवेदन और चयन 

उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के उन्हें सही पते पर अपने Application form को भेजना होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन पत्र भेजने का पता

Adviser ( Admin ), Office of Chief Adviser ( Cost ),  Ministry of Finance, Department of Expenditure, 2nd Floor, Lok Nayak Bhawan, Khan Market , New Delhi – 110003

लिंक

https://finmin.nic.in/

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews