नार्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) में असिस्टेंट फोरमैन की निकली भर्ती, 15 जनवरी से करें आवेदन, जानें जरूररी डिटेल्स

government job 2026

NCL Recruitment 2024: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। नार्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (NCL) में असिस्टेंट फोरमैन के विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2024 से शुरू होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 5 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है।

कुल पद- 150

पदों का विवरण

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के कुल 150 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। जिसमें सहायक फोरमैन (ई एंड टी) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी के पद, सहायक फोरमैन (मैकेनिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी उत्खनन के 59 पद, सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) (प्रशिक्षु) ग्रेड-सी उत्खनन के 48 पद और इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल (ई एंड एम) के 34 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

NCL में असिस्टेंट फोरमैन के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10 वीं की डिग्री होनी चाहिए। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें।

आवेदन शुल्क

NCL द्वारा जारी असिस्टेंट फोरमैन के विभिन्न पदों पर आवेदन करने वाले अनारक्षित, पिछड़ा और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1180 रुपए आवेदन शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। जबकि एससी, एसटी और पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान के लिए छूट प्रदान की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews