IGNOU में 100 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें आवेदन शुल्क और प्रक्रिया

Teacher recruitment 2025

IGNOU Recruitment: नौकरी की तलाश कर रहे हैं युवा उम्मीदवारों के लिए इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी शानदार मौका लेकर आई है। हाल ही में यूनिवर्सिटी की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना आवेदन जमा करना होगा।

कितने पदों पर भर्ती

इग्नू द्वारा चलाए जा रहे हैं इस भर्ती अभियान में कुल 102 पदों की भर्ती की जाने वाली है। इसमें जूनियर अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर के पद पर नियुक्ति की जाने वाली है। असिस्टेंट के 50 पद और स्टेनोग्राफर के 52 पद रिक्त हैं।

आयु सीमा

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके लिए पद के मुताबिक आयु सीमा भी अलग रखी गई है। जूनियर अस्सिटेंट कम टाइपिस्ट के पद पर अप्लाई करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं स्टेनोग्राफर पद के उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 साल रखी गई है। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट का लाभ प्रदान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाना होगा। यहां पर जनरल और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपए तथा एससी, एसटी पीडब्ल्यूबीडी, ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों को 600 शुल्क देना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले अधिकारी वेबसाइट पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें और लॉगिन कर लें।
  • यहां दी गई भर्ती की लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा होगा। जिसमें आपको अपना सारा विवरण दर्ज करना होगा।
  • डॉक्यूमेंट के मुताबिक अपनी सारी जानकारी यहां पर अच्छी तरह से भर दें।
  • फॉर्म भरने के बाद आपसे डॉक्यूमेंट अपलोड करने को भी कहा जाएगा। मांगे गए दस्तावेजों को अच्छी तरह से अपलोड कर दें।
  • भरा गया विवरण एक बार पुनः जांच लें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आप सबमिट बटन पर क्लिक करके अपना फॉर्म जमा कर दें।
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews