रेलवे में इन पदों पर निकली है भर्तियां, मौका जाने से पहले करे अप्लाई

job-alert-mppgcl-recruitment-2019-application-starts-from-1-august

करियर डेस्क।

नौजवानों के लिए खुशखबरी है। रेलवे 570 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। पश्चिमी रेल मंडल द्वारा इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार अप्रेंटिस एक्ट के अधीन प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए पश्चिमी मध्य रेलवे भोपाल मंडल में 570 वैकेंसी निकाली गई है।

इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता कक्षा 10 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंकों के साथ पास होना जरूरी है और संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी या एससीवीटी से संबंध आईटीआई होना जरूरी है। उम्मीदवारों के चयन के लिए दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट आधार होगी और उन्हें नियमानुसार स्टाइपेंड वर्तमान दरों के अनुसार दिया जाएगा।

इसमें इलेक्ट्रीशियन के लिए 130, फिटर के 116, वायरमैन के 30, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट के 52 ,कारपेंटर के 28, एसी मैकेनिक के 10, स्टेनोग्राफर हिंदी के 3, स्टेनोग्राफर अंग्रेजी के 3 ,इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के 15, केबल ज्वाइंटर के 2, डीजल मैकेनिक के 30, मेसन के लिए 26, ब्लैकस्मिथ(फाउन्ट्रीमैन) के लिए 16, सर्वेयर के लिए आठ डॉक्युमेंट्स सिविल के लिए 10 आर्किटेक्चर असिस्टेन्ट के लिए 12 और सेक्रेटरी असिस्टेंट इंग्लिश के लिए 4 पद हैं। उम्मीदवारों को भर्ती के लिए mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews