IBPS PO 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 3 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

IBPS PO 2023

IBPS PO 2023 Exam: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन की ओर से प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए होने वाली एग्जाम का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। जो भी आवेदक आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट ipbs.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ये प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 तक चलने वाली है।

इतने पदों पर भर्ती

आईबीपीएस द्वारा हर साल बैंकिंग सेक्टर में जाने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए इस परीक्षा का आयोजन करता है। नेशनल लेवल की इस एग्जाम में बड़ी संख्या में उम्मीदवार हिस्सा लेते हैं। इस बार 11 बैंक इसका हिस्सा बने हैं, जिनमें 3 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी।

कब है एग्जाम

इस परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को किया जाएगा। ये प्रीलिम्स परीक्षा है जिसे पास करने वाले उम्मीदवारों ये लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 5 नवंबर 2023 को होगा।

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पदों के लिए आवदेन करने वाले उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन धारी होना अनिवार्य है। 20 से 30 साल की आयु वाले लोग इसके लिए आवदेन कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews