27 नवंबर से RRB ग्रुप-D परीक्षा शुरू, उम्मीदवार करें इन नियमों का पालन, गाइडलाइंस जारी 

आरआरबी ग्रुप डी एग्जाम एडमिट कार्ड और गाइडलाइंस जारी हो चुकी है। जिसका पालन उम्मीदवारों को करना होगा। परीक्षा तीन शिफ्टों में होगी। आइए जानें क्या करें और क्या नहीं?
Kolkata Police Constable Exam 2025

AI Generated Image

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा (RRB Group D Exam 2025) 27 नवंबर से 16 जनवरी तक चलेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एडमिट कार्ड के साथ-साथ जरूरी दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जिसका पालन सभी कैंडिडेट्स को परीक्षा के दिन करना होगा। आधिकारिक वेबसाइट http://rrbbhopal.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के सत्यापन के बाद ही एग्जाम हॉल में एंट्री मिलेगी। इसके अलावा आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक उपस्थिति भी ली जाएगी।

उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ-साथ जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की सलाह दी जाती है। कलर पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और वैध मूल फोटो आईडी कार्ड ले जाना अनिवार्य होगा। वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, ई आधार, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट इत्यादि दस्तावेजों को उम्मीदवार अपने पास रख सकते हैं। आधार सत्यापन भी किया जाएगा। यदि इसीलिए यह सुनिश्चित कर ले लें आधार यूआईडीएआई सिस्टम में अनलॉक स्टेटस में हो।

रिपोर्टिंग टाइम 

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। पीडबल्यूडी कैंडीडेट्स को 120 मिनट का समय मिलेगा। कल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव अंक का प्रावधान होगा। हर दिन तीन शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसकी जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी। परीक्षा से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी होंगे। पहली शिफ्ट सुबह  9:00 बजे शुरू होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 बजे शुरू होगी। 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं उम्मीदवारों को करीब डेढ़ घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा।

क्या ले जाएँ और क्या नहीं?

परीक्षा एग्जामिनेशन हॉल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे कि मोबाइल फोन ,पेजर, घड़ी, इयरफोन, ब्लूटूथ, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड इत्यादि ले जाने की अनुमति नहीं होगी। कैलकुलेटर, किताब, पेन, कागज, पेंसिल, इरेजर, राइटिंग पैड, पाउच, बेल्ट, हैंड बैग, पर्स, कैमरा, पानी की बोतल और खाने पीने की सामग्री पर भी प्रतिबंध हॉफ। उम्मीदवारों को पेन और रफ शीट  प्रोवाइड की जाएगी। जिसे एग्जाम खत्म होने के बाद परीक्षक के पास जमा करना होगा।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

परीक्षा के दौरान हाथों और पैरों पर मेहंदी न लगाने की सलाह दी गई ह।  ताकि बायोमेट्रिक पर कैप्चर करने में किसी प्रकार की समस्या ना हो।  मेटल की चीज, धार्मिक प्रतीक, चूड़ियां, गहने, मंगलसूत्र पहना हुए उम्मीदवारों को एग्जामिनेशन हॉल में तभी एंट्री दी जाएगी, जब उनके एडमिट कार्ड में इसकी अनुमति की जानकारी होगी। किसी भी अन्य उम्मीदवार से बातचीत न करें। नियमों का उल्लंघन होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews