RRB NTPC CBT-2 Exam: रेलवे बोर्ड मई में करेगा परीक्षा का आयोजन, 35, 281 पदों पर होगी भर्ती

RRB NTPC CBT-2 Exam: रेलवे बोर्ड मई में करेगा परीक्षा का आयोजन, 35, 281 पदों पर होगी भर्ती

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रेलवे रिक्रूमेंट बोर्ड (RRB) ने RRB NTPC CBT- 2 परीक्षा की तारीख और CBT -1 के revised परिणामों की घोषणा कर दी है। बता दें कि RRB NTPC 2021CBT- 2 परीक्षा का आयोजन इस साल मई महीने में किया जाएगा।  इस परीक्षा के आधार पर 35,281 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। जूनियर क्लर्क,  अकाउंट क्लर्क, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल, सीनियर क्लर्क, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट, सीनियर कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर समेत इत्यादि पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती होगी।

यह भी पढ़े… NBCC Recruitment: युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी, कुल 80 वैकेंसी, इन पदों पर होगी भर्ती

अप्रैल के पहले हफ्ते में को RRB NTPC CBT-1  की घोषणा की जाएगी और RRB NTPC CBT-2 ही परीक्षाएं मई महीने में आयोजित होंगी। देखा जाए तो  उम्मीदवारों के लिए यह  किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है।  इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट की डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और देश के अलग-अलग जोन में उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।  12वीं पास भी कई पदों पर आवेदन कर सकते हैं।  आवेदन करने की निर्धारित आयु सीमा 18 से 33 वर्ष के बीच में रखी गई जाती है  और आरआरबी एनटीपीसी उम्मीदवारों की भर्ती CBT 1, CBT 2, स्किल टेस्ट, डिक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़े… Bank Jobs 2022 : बैंक में क्लर्क एवं कैशियर पदों पर निकली बंपर नौकरियां, 27 मार्च से पहले करें अप्लाई

10 मार्च, 2022 को रेलवे आरआरबी के ऑफिशियल साइट पर  मई 2022 में होने वाले RRB NTPC CBT -2 (for pay level 6 ) के लिए परीक्षा के आयोजन करने की तारीख की घोषणा की।  जो उम्मीदवार CBT-1 परीक्षा पार कर चुके हैं, वह भी RRB NTPC CBT-2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अधिक जानकारी के लिए यहाँ विज़िट कर सकते हैं:RRB-ntpc-recruitment-2019

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews