RRB NTPC ग्रेजुएट सीबीटी-2 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड, 10 जुलाई को परीक्षा 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 के लिए प्रवेश पत्र जारी हो चुके हैं। लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
RRB NTPC 2025

रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 (RRB NTPC Exam 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिसे उम्मीदवार आरआरबी के किसी भी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट (जैसे कि http://rrbranchi.gov.in) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। प्रवेश पत्र के बिना एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, गेट क्लोजिंग टाइम, जरूरी गाइडलाइंस समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। सीबीटी-2 का आयोजन 10 जुलाई को होने वाला है। सीबीटी-1 में चयनित उम्मीदवारों को ही इसमें शामिल होने की अनुमति होगी।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर ” CEN 06/2025 RRB NTPG (G) CBT-2″ ई-हॉल टिकट के लिंक पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. प्रवेश पत्र को अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लें। डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी।

एडमिट कार्ड के लिए डायरेक्ट लिंक 

परीक्षा का टाइम टेबल 

आरआरबी एनटीपीसी स्टेज-2 परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। 10 जुलाई को इसकी शुरुआत सुबह 9 बजे होगी। सुबह 8:30 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे है। मॉक टेस्ट लिंक रेलवे ने एक्टिव कर दिया है। मुफ़्त में इस सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के लिए 4 विकल्प मिलेंगे, इनमें से कोई एक ही सही होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 नेगेटिव मार्किंग होगी।

परीक्षा के तहत कुल 5,810 पदों पर भर्ती होने वाली है। गुड्ज़ ट्रेन मैनेजर के लिए 3,416, जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइयपिस्ट के लिए 921, सीनियर क्लर्क कम टायपिस्ट के लिए 638, स्टेशन मास्टर के लिए 615, चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर के लिए 161 और ट्रैफिक असिस्टेंट के लिए 59 पद खाली हैं। उम्मीदवारों का चयन सीबीटी-1, सीबीटी-2, CBAT, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews