MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

RRB NTPC ग्रेजुएट सीबीटी-2 रिजल्ट घोषित, कट-ऑफ भी जारी, जानें अब आगे क्या होगा?

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट केवल स्टेज-2 परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ जारी हो चुका है। अगला चरण CBAT और TST होगा। आइए जानें परिणाम कैसे चेक करें?
RRB NTPC UG 2025

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती (RRB NTPC 2025 Result) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने 15 दिसंबर सोमवार को सीबीटी-2 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीबीएटी और टीएसटी के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो चुकी है। कट-ऑफ भी उपलब्ध हो चुका है। कैंडीडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/ पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

स्टेज 2 परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 13 अक्टूबर को एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए आयोजित किया गया था। सीबीटी-1 उम्मीदवारों को इसमें शामिल होने की अनुमति थी। परिणाम पीडीएफ़ मोड में उपलब्ध हुए हैं। जिसमें उन उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया है, जिनका सेलेक्शन सीबीएटी और सीबीटीएसटी के लिए हुआ है। आरआरबी के अलग-अलग जोन में सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की संख्या भी अलग है। भोपाल ज़ोन में सीबीएटी के लिए कुल 288 और सीबीटीएसटी के लिए कुल 534 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया गया है।

ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://rrbbhopal.gov.in/ पर जाएँ।
  2. होम पेज पर सीईएन नंबर-05/2024 एनटीपीसी ग्रेजुएट रिजल्ट या कट ऑफ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. स्क्रीन पर पीडीएफ पेज खुलेगा। यहां पर सेलेक्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची नजर आएगी।
  4. अच्छे से अपना रोल नंबर चेक करें और परिणाम को डाउनलोड करें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट निकाल कर भी अपने पास रख सकते हैं।

अब आगे क्या होगा?

सीबीटी-2 में चयनित उम्मीदवारों को सीबीएटी और सीबीटीएसटी में शामिल होने की अनुमति होगी। नोटिस के मुताबिक इसका आयोजन दिसंबर महीने के पांचवें सप्ताह में होगा। 10 दिन पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होगी। वहीं 4 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के जरिए इससे संबंधी जानकारी मिलेगी।  अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार अपना  स्कोर और क्वालीफाइंग स्टेटस लॉगिन करके चेक कर सकते हैं।  इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी।

कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट इस भर्ती  का अंतिम चरण होता है। किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं होता। फाइनल लिस्ट सीबीटी-2 और सीबीएसटी में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। इसमें चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। सीबीएसटी में उम्मीदवारों का न्यूनतम टी स्कोर 42 होना चाहिए। टीएसटी में इंग्लिश टायपिंग स्पीड 30 WPM और हिंदी में 25 WPM होनी चाहिए।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews
RRB NTPC ग्रेजुएट सीबीटी-2 रिजल्ट घोषित, कट-ऑफ भी जारी, जानें अब आगे क्या होगा?