
आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती (RRB NTPC Exam) के लिए स्टेज-1 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में 7 और 9 मई और 13 से लेकर 20 जून के बीच किया गया था। रेलवे भर्ती बोर्ड में सीबीटी-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट 24 अगस्त को जारी कर दी है। जॉन-वाइज चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट http://rrb.indianrailways.gov.in जाकर चेक कर सकते हैं।
अगला चरण सीबीटी- 2 का होगा। जिसकी तारीख भी सोमवार को घोषित हो चुकी है। परिणाम में उन उम्मीदवारों का रोल नंबर दिया गया है, जिन्हें दूसरे चरण में शामिल होने की अनुमति है। सीबीटी 2 के परफॉर्मेंस के आधार पर उम्मीदवारों को CBAT में शामिल होने की अनुमति होगी। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 26 अगस्त शाम 5:00 बजे के बाद उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आरआरबी जॉन को सिलेक्ट करें।
- “CEN 07/2025 आरआरबी एनटीपीसी यूजी स्टेज-2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट” के लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर पीडीएफ़ पेज खुलेगा। नीचे अपना रोल नंबर चेक करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार पीडीएफ़ को डाउनलोड या प्रिंट करके अपने पास रख सकते हैं।
- व्यक्तिगत स्कोरकार्ड का इंतजार करें। निर्धारित समय पर लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड करें।

कब होगी सीबीटी-2 परीक्षा?
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-2 का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 17 सितंबर को किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले शहर सूचना पर्ची जारी की जाएगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जिसमें परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, समय, रिपोर्टिंग टाइम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अन्य जानकारी उपलब्ध होगी।
परीक्षा केंद्रों पर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसीलिए उम्मीदवारों को ऑरिजिनल आधार कार्ड या ई-वेरीफाइड आधार कार्ड का प्रिंट आउट लाने की सलाह दी गई है। इसके अलावा आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, फोटोग्राफ, बायोमेट्रिक, एड्रेस और पिता का नाम अपडेटेड और सही होना चाहिए।


