रेलवे में आइसोलेटेड कैटेगरी में निकली भर्ती, जानें योग्यता, आवेदन का शुल्क और अंतिम तिथि

रेलवे में भर्ती का सपना देख रहे हैं युवाओं के लिए सुनहरा मौका सामने आया है। आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत 312 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Recruitment 2026

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत अलग-अलग पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार rrbapply.gov.in पर जाकर इसे पूरा कर सकते हैं।

अगर आप भी रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक है तो इतना याद रखें कि आपके पास 29 जनवरी तक का समय है। इस तारीख तक आप अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए प्लीज जमा करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। चलिए आपको इस भर्ती के संबंध में जानकारी देते हैं।

कितने पदों पर भर्ती

रेलवे की ओर से आइसोलेटेड कैटेगरी पर की जा रही यह भर्ती 312 रिक्त पदों पर की जाएगी। के लो असिस्टेंट के 22 पद पब्लिक प्रॉसीक्यूशन के साथ जूनियर ट्रांसलेटर हिंदी के 202 सीनियर पब्लिक इंस्पेक्टर के 15 स्टाफिंग रिस्पेक्ट करके 24 साइंटिफिक असिस्टेंट ट्रेनिंग के दो सिलेबस सिस्टम ग्रेट 3 केमिस्ट्री के 39 साइंटिफिक सुपरवाइजर के 1 पद पर भर्ती निकाली गई है।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है। शामिल होने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पद के अनुसार 30, 32, 33, 35 और 40 वर्ष रखी गई है। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी। अन्य जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

कितना है शुल्क 

इस भर्ती के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपए जमा करने होंगे। डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के माध्यम से शुल्क जमा किया जा सकता है। सीबीटी 1 के बाद जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपए और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 250 रूपये वापस कर दिए जाएंगे।

कैसे करें आवेदन

अगर इंटरनेट में सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

वेबसाइट के होम पेज पर क्रिएट एन अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।

अब लॉगिन के माध्यम से सारी डिटेल भरकर अपना फॉर्म पूरा करें।

कैटेगरी के अनुसार निर्धारित किया गया शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर दें।

आखिर में आपको इसे प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रखना होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews