SAIL Recruitment: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 108 पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, 7 मई तक करें आवेदन, जानें डिटेल

sail recruitment

SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (Steel Authority Of India Vacancy) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव Cadre के लिए भर्ती निकली है। नोटिफिकेशन के मुताबिक रिक्त पदों की संख्या कुल 108 है, जिसमें से 81 पद नॉन-एग्जीक्यूटिव और 27 पद एग्जीक्यूटिव काडर के लिए खाली हैं। आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू होगी। उम्मीदवार 7 मई 2024 तक ऑनलाइन sail.co.in पर जाकर आवेदन कर पाएंगे।

रिक्त पदों की संख्या

  • बोकारो स्टील प्लांट एग्जीक्यूटिव काडर में सीनियर कंसलटेंट के लिए एक, सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए 3, मेडिकल ऑफिसर के लिए 9, मेडिकल ऑफिसर (OHS) के लिए 1 और असिस्टेंट मैनेजर (सेफ्टी) के लिए 10 पद खाली हैं।
  • झारखंड ग्रुप का माइंस में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए दो और मेडिकल ऑफिसर (OHS) के लिए एक पद रिक्त हैं।
  • नॉन-एग्जीक्यूटिव काडर के लिए बोकारो स्टील प्लांट में ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के लिए 8 और अटेंडेंट कम टेक्नीशियन के लिए 12 पद खाली हैं। झारखंड ग्रुप का माइंस में ऑपरेटर कम टेक्निशियन ट्रेनी के लिए 5, ऑपरेटर कम टेक्निशियन ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के लिए 15,  माइनिंग मैट के लिए तीन और अटेंडेंट कम टेक्निशियन के लिए 34, मीनिंग फॉरमेन के लिए तीन और सर्वेयर के लिए एक पद रिक्त हैं।

चयन प्रक्रिया और वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। वेतन 25,070 रुपये से लेकर 2, 40,000 रुपये प्रतिमाह है। विभिन्न पदों के लिए पात्रता और वेतन अलग-अलग है। उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना देखने की सलाह दी जाती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews