SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली 249 पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें आवेदन, जानें डिटेल 

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 200 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी रहेगी। ऑफिशियल वेबसाइट http://sailcareers.com पर अप्लाई कर सकते हैं।
sail recruitment

SAIL Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजमेंट ट्रेनिंग (टेक्निकल) के कई पदों भर्ती निकाली है। केमिकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर समेत इंजीनियरिंग के विभिन्न क्षेत्रों में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मेदवार 25 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

रिक्त पदों की संख्या

रिक्त पदों की संख्या कुल 249 है। केमिकल इंजीनियर के लिए 10, सिविल के लिए 21, कंप्यूटर के लिए 9, इलेक्ट्रिकल के लिए 61, इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए 5, इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए 11, मैकेनिकल के लिए 69 और मेटलर्जी के लिए 63 पद रिक्त हैं।

योग्यता और आयु सीमा

उम्मीदवार का उपरोक्त 8 इंजीनियरिंग क्षेत्र में से कोई भी डिग्री 65% अंकों के साथ होनी चाहिए। साथ ही GATE 2024 में वैध स्कोर भी जरूरी होगा। निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 28 वर्ष है। नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी मिलेगा। ओबीसी को 5 वर्ष और एससी/एसटी को 3 वर्ष की छूट मिलेगी। पात्रता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

GATE स्कोर और इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन डिग्री के अंक के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। SAIL वेबसाइट/फोन नंबर/ईमेल के जरिए चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। नियुक्त के बाद हर महीने 50,000 रुपए से लेकर 1,60,000 रुपए वेतन मिलेगा। एक साल की ट्रेनिंग होगी। जिसके बाद 60,000 रुपए से लेकर 1,80,000 रुपए तक वेतन ऑफर किया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://sailcareers.com पर जाएं।
  • होमपेज पर “SAIL Recruitment 2024” के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी जानकारी दर्ज करें। दस्तावेजों को सही साइज़ और फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिन्ट आउट निकाल कर अपने पास रख लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews