स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली है कई पदों पर भर्तियां, 16 अप्रैल से आवेदन शुरू, सैलरी 1 लाख पार, जानें डिटेल्स

JOB recruitment

Steel Authority Of India Recruitment 2024: स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है।सेल की तरफ से युवाओं के लिए एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव कैडर के 108 पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2024 से शुरू होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 7 मई 2024 है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड की अधिकारिक वेबसाइट www.sail.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Steel Authority Of India Recruitment

कुल पद- 108

पदों का विवरण-

  1. बोकारो स्टील प्लांट एग्जीक्यूटिव काडर में सीनियर कंसलटेंट के लिए 1 पद
  2. सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए 3 पद
  3. मेडिकल ऑफिसर के लिए 9 पद
  4. मेडिकल ऑफिसर (OHS) के लिए 1 पद
  5. असिस्टेंट मैनेजर (सेफ्टी) के लिए 10 पद
  6. झारखंड ग्रुप का माइंस में सीनियर मेडिकल ऑफिसर के लिए 2 पद
  7. मेडिकल ऑफिसर (OHS) के लिए 1 पद ।
  8. नॉन-एग्जीक्यूटिव काडर के लिए बोकारो स्टील प्लांट में ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के लिए 8 पद
  9. अटेंडेंट कम टेक्नीशियन के लिए 12 पद
  10. झारखंड ग्रुप का माइंस में ऑपरेटर कम टेक्निशियन ट्रेनी के लिए 5 पद
  11. ऑपरेटर कम टेक्निशियन ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के लिए 15 पद
  12. माइनिंग मैट के लिए 3 पद
  13. अटेंडेंट कम टेक्निशियन के लिए 34 पद
  14. मीनिंग फॉरमेन के लिए तीन और सर्वेयर के लिए 1 पद

आयु सीमा- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 28 वर्ष और अधिकतम आयु 44 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती में आयु सीमा के नियम अनुसार प्रदान की जाएगी।

योग्यता- उम्मीदवार के पास पद के अनुसार योग्यता होनी चाहिए।आवेदक को आईटीआई,डिप्लोमा, बीई/बीटेक, एमसीएच/डीएम/डीएनबी, एमबीबीएस पास होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया –इस भर्ती में पहले परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद इंटरव्यू स्किल टेस्ट और ट्रेड टेस्ट के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा।।

आवेदन शुल्क – सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 300 रुपए है, जबकि अन्य वर्गों के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है।

वेतनमान- वेतन 25,070 रुपये से लेकर 2, 40,000 रुपये प्रतिमाह है। विभिन्न पदों के लिए पात्रता और वेतन अलग-अलग है। उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना देखने की सलाह दी जाती है।

ऐसे करें आवेदन

  • इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपको sail.co.in पर जाना होगा।
  • होम पेज पर करियर लिंक पर क्लिक करें।
  • वहां आपको Current Job Openings का ऑप्शन देखेगा।
  • वहां अपने आपको रजिस्टर करें।
  • इसके बाद आपको अपनी सभी डीटेल्स भरनी होगी।
  • लास्ट में फॉर्म की एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।

https://www.sail.co.in/

https://d1cmkr5tdoeyjk.cloudfront.net/sail/pdf/REVISED%20DRAFT%20AD_NON-LATERAL%20DT%2015.3.24.pdf

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews